
'सेना से गंदगी साफ करो मुनीर, ये सिर्फ शुरुआत...', ISI के पूर्व चीफ को सजा मिलने पर बोले पाकिस्तानी सांसद
AajTak
पाकिस्तान आर्मी एक्ट के तहत अगस्त 2024 से शुरू हुए 15 महीने की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने फैज हमीद को 14 साल की सजा सुनाई थी.
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को सैन्य अदालत ने 14 साल जेल की सजा सुनाई है. पाकिस्तान में इतने बड़े सैन्य पद पर रहे किसी शख्स को सजा मिलने पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इसे लेकर अब एक रिपोर्ट भी सामने आई है.
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएसआई के पूर्व चीफ फैज हमीद को 14 साल की सजा मिलना एक शुरुआत भर है. नौ मई 2023 को पाकिस्तान में हुई हिंसा में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ नए-नए मुकदमों की बौछार शुरू हो सकती है. पाकिस्तानी सांसद फैजल वावड़ा ने इसके लिए आसिम मुनीर का आभार भी जताया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सांसद फैसल वावड़ा ने फैज हमीद को सजा सुनाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ये तो सिर्फ शुरुआत है. 9 मई दंगों से जुड़े आरोप अभी बाकी हैं. वावड़ा ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का आभार जताते हुए कहा कि सेना से गंदगी साफ होती रहनी चाहिए.
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व आईएसआई चीफ फैज हमीद को गुरुवार को मार्शल कोर्ट ने 14 साल कैद की सजा सुनाई थी. उन पर ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन करने और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने सहित कई आरोप साबित हुए.
सेना की ओर से जारी बयान में सैन्य कानूनों के तहत फैज को सजा सुनाए जाने का जिक्र था, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा गया इस बयान के आखिरी पैराग्राफ ने, जिसमें कहा गया कि दोषी की राजनीतिक तौर पर उकसाने और अस्थिरता पैदा करने में शामिल राजनीतिक तत्वों के साथ मिलीभगत है. इसके साथ ही उसकी कुछ अन्य मामलों में संलिप्तता भी है.
रिपोर्ट के अनुसार, 15 अगस्त 2024 को आईएसपीआर ने कहा था कि कुछ रिटायर्ड अफसरों के इशारे पर और उनके साथ मिलीभगत से अस्थिरता पैदा करने की कोशिशों की जांच जारी है.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.

ईरान ने कतर पर 92 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कतर का दावा है कि वो 81 मिसाइलें और 11 ड्रोन रोकने में कामयाब रही. कतर ने इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है.











