
रेड कार्पेट और भव्य सेरेमनी... रूस से लौटे सैनिकों का किम जोंग ने किया स्वागत, हुए इमोशनल
AajTak
किम जोंग उन की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलती. वह सैनिकों को गले लगाते हुए नज़र आए. ये वह सैनिक हैं जो रूस से लौटे हैं. ये सैनिक यूक्रेन के ख़िलाफ़ जंग में रूस की मदद करने के लिए कुर्स्क गए हुए थे.
नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की अनदेखी तस्वीरें सामने आई है. वह रूस से लौटे अपने सैनिकों से राजधानी प्योंगयांग में मुलाक़ात की. इस दौरान वह सैनिकों को गला लगाते हुए नज़र आए. साथ ही वह अपने सैनिकों को 'हीरो' बताया और कुछ सैनिकों को गंवा देने को लेकर भावुक भी हो गए.
नॉर्थ कोरिया के ये सैनिक यूक्रेन युद्ध के ख़िलाफ़ रूस की मदद करने के लिए कुर्स्क इलाके में गए हुए थे. यह 120 दिनों तक उस इलाके में तैनात थे. वह मिलीट्री और इंजीनियरिंग से जुड़े वहां काम किए.
किम जोंग उन ने अपने संबोधन में कहा कि 528वें इंजीनियर रेजिमेंट के सैनिकों ने पार्टी के आदेशों को पूरी ईमानदारी और साहस के साथ पूरा किया. उन्होंने सैनिकों के काम को “मास हीरोइज्म” बताया और कहा कि उन्होंने मुश्किल हालात और लड़ाई के माहौल में भी खतरनाक इलाकों को सुरक्षित बनाया.
सैनिकों को लगाया गले
किम जोंग उन की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलती. इस तस्वीर में किम जोंग उन अपने सैनिकों को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पड़ोसी देश पहुंचने वाले हैं ट्रंप, उधर किम जोंग ने दे दी क्रूज मिसाइल वाली वॉर्निंग, क्या बढ़ेगा तनाव?

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.

ईरान ने कतर पर 92 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कतर का दावा है कि वो 81 मिसाइलें और 11 ड्रोन रोकने में कामयाब रही. कतर ने इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है.











