
सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर ISIS का बड़ा हमला, दो जवान और एक नागरिक की मौत
AajTak
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, शनिवार को सेंट्रल सीरिया में इस्लामिक स्टेट के हमले में दो अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई. दावा किया जा रहा है कि कई अमेरिकी और सीरियाई सुरक्षा बलों के जवान घायल हुए हैं. यह बशर अल असद के सत्ता से हटने के बाद अमेरिकी सैनिकों पर हुआ पहला घातक हमला है.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि शनिवार को सेंट्रल सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह के हमले में दो अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई. इस हमले में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. रक्षा अधिकारियों के अनुसार, सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के सत्ता से हटने के एक साल बाद यह पहला हमला है, जिसमें सीरिया में तैनात अमेरिकी सैनिकों को जानमाल का नुकसान हुआ है.
सीरियाई सुरक्षा बल के जवान भी घायल सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर कहा कि मारे गए सैनिकों की पहचान 24 घंटे तक सार्वजनिक नहीं की जाएगी, ताकि उनके परिजनों को पहले सूचना दी जा सके. यह युद्ध विभाग की नीति के अनुसार किया जा रहा है. हमले की परिस्थितियों या घायलों की हालत को लेकर तुरंत कोई और जानकारी नहीं दी गई. न्यूज एजेंसी एपी ने यह जानकारी दी है.
सीरिया के सरकारी मीडिया ने बताया कि सेंट्रल सीरिया के एक ऐतिहासिक शहर में अमेरिकी सैनिकों की यात्रा के दौरान गोलियां चलीं, जिसमें कई लोग घायल हो गए. न्यूज एजेंसी SANA के मुताबिक यह गोलीबारी पाल्माइरा के पास हुई, जिसमें सीरिया की सुरक्षा बलों के दो सदस्य और कई अमेरिकी सैनिक घायल हुए.
मार दिया गया हमलावर
स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया कि हमलावर को मार दिया गया है, हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई. एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि वॉशिंगटन को इन रिपोर्ट्स की जानकारी है, लेकिन फिलहाल साझा करने के लिए कोई ठोस सूचना नहीं है.
ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि सीरिया के कम से कम तीन सुरक्षा कर्मी और कई अमेरिकी घायल हुए हैं. संस्था ने यह भी दावा किया कि हमलावर सीरिया की सुरक्षा बलों का ही सदस्य था.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.

ईरान ने कतर पर 92 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कतर का दावा है कि वो 81 मिसाइलें और 11 ड्रोन रोकने में कामयाब रही. कतर ने इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है.











