
वेनेजुएला से जंगी माहौल के बीच ट्रंप प्रशासन को लेकर अमेरिकी मीडिया में क्या लिखा जा रहा
AajTak
अमेरिका ने वेनेजुएला के तट के पास एक बड़े तेल टैंकर 'Skipper' को जब्त कर लिया है, जो कथित तौर पर ईरान जा रहा था. इसके बाद, अमेरिका ने वेनेजुएला की कई शिपिंग कंपनियों और जहाजों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं. ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रखी है और कैरेबियाई सागर में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है.
अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राष्ट्रपति ड्रग तस्करी का हवाला देकर वेनेजुएला के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की पूरी तैयारी कर ली है. उन्होंने वेनेजुएला की निकोलस मादुरो सरकार को हाल ही में ग्राउंड ऑपरेशन की धमकी भी दी है. बुधवार को अमेरिका ने वेनेजुएला के तट के पास एक बड़े तेल टैंकर को जब्त कर लिया जिससे तनाव चरम पर पहुंच गया है.
वेनेजुएला के तेल से लदे टैंकर को जब्त करने के बाद अमेरिका ने उसकी कई शिपिंग कंपनियों और जहाजों पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है. यूएस ट्रेजरी यानी अमेरिकी वित्त विभाग ने गुरुवार को वेनेजुएला पर नए प्रतिबंधों की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में मादुरो की पत्नी सिसिलिया फ्लोरेस के तीन भतीजों के साथ-साथ मादुरो से जुड़े एक अन्य कारोबारी का नाम भी शामिल है.
बैन किए गए दो भतीजों को पहले अमेरिका में ड्रग तस्करी के आरोपों में दोषी ठहराया गया था, जिन्हें बाद में कैदी अदला-बदली (प्रिजनर स्वैप) के तहत रिहा कर दिया गया.
यूएस ट्रेजरी ने कहा कि बैन किए गए छह जहाज गलत तरीके से असुरक्षित शिपिंग गतिविधियों' में शामिल थे, जिनसे मादुरो की सरकार को आर्थिक लाभ हुआ. इन जहाजों में से चार पनामा के झंडे वाले हैं, जबकि बाकी दो कुक द्वीप और हांगकांग के झंडे वाले हैं.
वेनेजुएला एक तेल संपन्न देश है जिसके विदेशी आय का 90% हिस्सा कच्चे तेल के निर्यात से आता है. वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार भी है. वेनेजुएला अपना सबसे अधिक कच्चा तेल अमेरिका की मल्टीनेशनल एनर्जी कंपनी Chevron कॉर्पोरेशन को बेचता है.
वेनेजुएला के कच्चे तेल का एक बड़ा हिस्सा ब्लैक मार्केट के जरिए ईरान, चीन, रूस और भारत पहुंचता है. ट्रंप प्रशासन का दावा है कि बुधवार को जब्त टैंकर, जिसका नाम 'Skipper' है, ईरान जा रहा था. तेल आधारित अर्थव्यवस्था वाले वेनेजुएला पर ट्रंप की कार्रवाई से मादुरो सरकार को भारी नुकसान हो रहा है.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.

ईरान ने कतर पर 92 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कतर का दावा है कि वो 81 मिसाइलें और 11 ड्रोन रोकने में कामयाब रही. कतर ने इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है.











