
ट्रंप का वेनेजुएला में ड्रग तस्करों पर जमीनी हमलों का ऐलान, देखें दुनिया आजतक
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा हमारे देश में ड्रग लाने वाले निशाने पर हैं. ड्रग तस्करों के खिलाफ अमेरिकी सेना जमीनी हमले शुरू करेगी. 2019 में प्रतिबंध लागू होने के बाद पहली बार बुधवार को अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला तट से टैंकर जब्त किया था. वेनेजुएला ने अमेरिका में ड्रग्स भेजने के आरोपों से इनकार किया. देखें दुनिया आजतक.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.

ईरान ने कतर पर 92 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कतर का दावा है कि वो 81 मिसाइलें और 11 ड्रोन रोकने में कामयाब रही. कतर ने इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है.











