
शेख हसीना के कट्टर विरोधी शरीफ उस्मान हादी पर दिनदहाड़े अटैक, हमलावरों ने सिर में मारी गोली
AajTak
राजधानी ढाका के पॉल्टन इलाके में दिनदहाड़े निर्दलीय MP उम्मीदवार शरीफ उस्मान हादी को गोली मार दी गई. बाइक सवार हमलावरों ने रिक्शे पर बैठे हादी पर पॉइंट-ब्लैंक फायरिंग की और फरार हो गए. हादी की हालत नाजुक है.
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में क़ानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी गई हैं. राजधानी धाकी के पॉल्टन इलाके में दिनदहाड़े निर्दलीय उम्मीदवार और इंक़िलाब मंचो के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी को गोली मार दी गई है. वह नमाज़ पढ़कर हाईकोर्ट इलाके की ओर जा रहे थे.
पुलिस के अनुसार, हादी रिक्शे पर बैठकर जा रहे थे. तभी एक मोटरसाइकिल आई, जिसपर दो लोग सवार थे. पीछे बैठे युवक ने बंदूक़ निकाली और बेहद क़रीब से हादी को गोली मार दी. पूरी वारदात को महज़ चंद सेकेंडों में अंजाम दिया गया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी क़ैद हो गई. दोनों बाइकसवार हेलमेट पहने नज़र आए.
हमले के समय हादी के दोस्त मोहम्मद रफी जो कि इंक़िलाब मंचो का कार्यकर्ता भी है वो पीछे एक से आ रहे था. बताया कि वह जुमे की नमाज़ पढ़कर आए थे और हाईकोर्ट इलाके की ओर जा रहे थे. तभी बिजयनगर इलाके में हमला हुआ. गोली लगते ही हादी रिक्श से गिर पड़े. यह घटना क़रीब 2 बजकर 25 मिनट पर शुक्रवार को हुई.
इसके बाद हादी को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल क़रीब 2 बजकर 40 मिनट पर लाया गया. हादी की हालात बेहद नाज़ुक थी. डॉक्टरों ने इलाज करना तुरंत शुरू कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि हादी के सिर के दाहिने हिस्से से गोली घुसी और बाएं हिस्से से बाहर आ गई. गोली के कुछ छोटे-छोटे कण दिमाग़ में फंसे हैं. दो बार कार्डियक अरेस्ट भी आया.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज, 25 दिसंबर को ढाका पहुंचेंगे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान
ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जब हालात और गंभीर बन गई तो बाद में एवेरकेयर अस्पताल शिफ्ट किया गया, जहां वे वेंटिलेटर पर हैं.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.

ईरान ने कतर पर 92 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कतर का दावा है कि वो 81 मिसाइलें और 11 ड्रोन रोकने में कामयाब रही. कतर ने इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है.











