
ट्रंप के बदले तेवर, भारत के साथ बना रहे दुनिया के 5 ताकतवर देशों का ग्रुप
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अगला कदम क्या होगा, यह किसी को ठीक से पता नहीं है. पुतिन के भारत दौरे के बाद ट्रंप के भारत के प्रति रवैये में बदलाव देखा गया है. कहा जा रहा है कि ट्रंप देश को अपने सुपर पावर ग्रुप का हिस्सा बनाने की योजना पर विचार कर रहे हैं.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.

ईरान ने कतर पर 92 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कतर का दावा है कि वो 81 मिसाइलें और 11 ड्रोन रोकने में कामयाब रही. कतर ने इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है.











