
शहबाज शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती! पुतिन का 40 मिनट इंतजार, फिर जबरन मीटिंग में घुसे... Video
AajTak
यह पहला वाकया नहीं है, इससे पहले अगस्त में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में भी पुतिन ने शहबाज को नजरअंदाज कर दिया था. इसके बाद शहबाज शरीफ ने पुतिन से कहा था कि भले ही आपके भारत से संबंध मजबूत हैं, लेकिन हम भी आपसे रिश्ते बनाना चाहते हैं.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस समय तुर्कमेनिस्तान में हैं. वह यहां इंटरनेशनल फोरम ऑन पीस एंड ट्रस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे थे. लेकिन वह यहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने की चाहत में वह अपनी भयंकर बेइज्जती करा बैठे.
इंटरनेशल फोरम ऑन पीस एंड ट्रस्ट की बैठक में पुतिन, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी पहुंचे थे. शहबाज शरीफ और पुतिन की मीटिंग होनी थी. लेकिन पुतिन ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को करीब 40 मिनट तक इंतजार कराया.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुतिन का इंतजार करते शहबाज को देखा गया. इस दौरान शहबाज को काफी बेचैन देखा गया. उनके साथ उनकी कैबिनेट के कई बड़े मंत्री भी वहां मौजूद थे, जिनसे वह आंखों ही आंखों में बात करते नजर आए.
लेकिन जब पुतिन मीटिंग के लिए नहीं पहुंचे तो शहबाज उस हॉल की तरफ गए जहां पुतिन और तुर्की राष्ट्रपति एर्दोगन की मीटिंग चल रही थी. लेकिन वह 10 मिनट के भीतर ही उस हॉल से बाहर भी निकल आए.
हालांकि, बाद में शहबाज शरीफ और पुतिन की मुलाकात भी हुई. बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब हाल ही में पुतिन भारत दो दिनों के भारत दौरे पर आए थे. यहां पालम एयरपोर्ट पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया था. पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे. दोनों नेता एक ही गाड़ी से पीएम आवास भी गए थे.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.

ईरान ने कतर पर 92 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कतर का दावा है कि वो 81 मिसाइलें और 11 ड्रोन रोकने में कामयाब रही. कतर ने इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है.











