
पाक फौज के साथ मिलकर लड़ेंगे लश्कर के आतंकी, तालिबान को दी धमकी
AajTak
पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की नई आतंकी फौज का खुलासा होने लगा है. अफगानिस्तान सीमा पर लगातार आतंकवादी गतिविधियों के बावजूद पाकिस्तान की सीमा पर लगातार संकट उत्पन्न हो रहा है. हाफिज सईद के करीबी और लश्कर के बड़े कमांडर ने साफ कहा है कि अब वे पाक फौज के साथ मिलकर लड़ेंगे.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.

ईरान ने कतर पर 92 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कतर का दावा है कि वो 81 मिसाइलें और 11 ड्रोन रोकने में कामयाब रही. कतर ने इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है.











