
‘आपने वादा किया था…’, इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने एलन मस्क से लगाई गुहार
AajTak
एलन मस्क को सीधे संबोधित करते हुए जेमिमा गोल्डस्मिथ ने लिखा कि इमरान खान पिछले 22 महीनों से निर्मम एकांत कारावास में रखे गए हैं और वह एक राजनीतिक कैदी हैं. उन्होंने दावा किया कि एक्स के अपने एआई टूल ‘ग्रोक’ के विश्लेषण से पता चला है कि उनके अकाउंट पर सीक्रेट थ्रॉटलिंग की जा रही है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क से सार्वजनिक अपील की है. जेमिमा ने आरोप लगाया है कि इमरान खान की गिरफ्तारी और जेल में कथित अमानवीय हालात को लेकर उनके पोस्ट जानबूझकर दबाए जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि एक्स पर उनकी पोस्ट की रीच को गुप्त तरीके से कम किया जा रहा है, जिससे उनकी आवाज लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है.
एलन मस्क को सीधे संबोधित करते हुए जेमिमा गोल्डस्मिथ ने लिखा कि इमरान खान पिछले 22 महीनों से निर्मम एकांत कारावास में रखे गए हैं और वह एक राजनीतिक कैदी हैं. उन्होंने कहा कि 2022 में सत्ता से हटाए जाने के बाद से इमरान खान को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. जेमिमा के मुताबिक, उनके दोनों बेटों ने इस दौरान न तो अपने पिता को देखा है और न ही महीनों से उनसे बात कर पाए हैं. यहां तक कि उन्हें अपने पिता को पत्र भेजने की भी अनुमति नहीं दी जा रही है.
जेमिमा गोल्डस्मिथ ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के टीवी और रेडियो से इमरान खान का नाम लगभग मिटा दिया गया है और ऐसे में एक्स ही एकमात्र स्वतंत्र मंच बचा है, जहां इस कथित अन्याय को उठाया जा सकता है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अब वही मंच उनकी आवाज को सीमित कर रहा है. जेमिमा ने लिखा, “आपने अभिव्यक्ति की आजादी का वादा किया था, न कि ऐसी आजादी का, जिसे कोई सुने ही नहीं.”
उन्होंने दावा किया कि एक्स के अपने एआई टूल ‘ग्रोक’ के विश्लेषण से पता चला है कि उनके अकाउंट पर सीक्रेट थ्रॉटलिंग की जा रही है. जेमिमा के अनुसार, इमरान खान की जेल स्थिति और उनके बेटों को मिलने की अनुमति न मिलने से जुड़े पोस्ट एल्गोरिदम के जरिए छिपाए जा रहे हैं.
एल्गोरिदमिक दबाव के आरोप
जेमिमा गोल्डस्मिथ ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 3.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स होने के बावजूद उनके अकाउंट की पहुंच में भारी गिरावट आई है. उनके मुताबिक, 2023 और 2024 की शुरुआत तक उनके पोस्ट हर महीने औसतन 40 से 90 करोड़ इम्प्रेशन हासिल कर रहे थे, लेकिन 2025 में अब तक कुल इम्प्रेशन घटकर सिर्फ 2.86 करोड़ रह गए हैं, यानी करीब 97 प्रतिशत की गिरावट.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.

ईरान ने कतर पर 92 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कतर का दावा है कि वो 81 मिसाइलें और 11 ड्रोन रोकने में कामयाब रही. कतर ने इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है.











