
क्या इजरायल के खिलाफ ऑलरेडी युद्ध लड़ रहा है ईरान? जानिए लेबनान में मारे गए IRGC कमांडर कौन हैं
AajTak
जुलाई महीने में ईरान की राजधानी तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया को मार गिराया गया था. हानिया हमास की पॉलिटिकल विंग का मुखिया था. वह ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ था. उसने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई से भी मुलाकात की थी.
लेबनान और हिज्बुल्लाह पर इजरायल के हमले जारी हैं. हवाई हमलों के बाद जमीनी स्तर पर भी इजरायल लेबनान में हिज्बुल्लाह पर निशाना साध रहा है. इजरायल और हिज्बुल्लाह की इस जंग में ईरान एक तरह से अखाड़ा बन गया है.
जुलाई महीने में ईरान की राजधानी तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया को मार गिराया गया था. हानिया हमास की पॉलिटिकल विंग का मुखिया था. वह ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ था. उसने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई से मुलाकात भी की थी.
अब ठीक इसी तरह 27 सितंबर को लेबनान के बेरूत में जिस हमले में हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया, उस दौरान उनके साथ ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के डिप्टी कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अब्बास निलफोरोशान भी थे. इस हमले में निलफोरोशान की भी मौत हो गई थी.
कौन थे अब्बास निलफोरोशान?
अब्बास निलफोरोशान का जन्म 1966 में ईरान के इश्फाहान में हुआ था. वह 1980 के दशक में सेना से जुड़े थे और बाद में वह आईआरजीसी से जुड़ गए. वह डिप्टी कमांडर सहित कई पदों पर रहे.
ईरान की मीडिया आउटलेट स्टूडेंट न्यूज नेटवर्क (SNN)ने निलोफोरोशान को एक महान शख्सियत बताया था, जिनकी देश की सुरक्षा में एक अहम भूमिका रही है. वह आईआरजीसी के ऑपरेशंस कमांड को देख रहे थे, ये कमांड सीधे तौर पर विभिन्न सैन्य और सुरक्षा अभियानों में शामिल है. इसमें विशेष रूप से सीरिया में सैन्य गतिविधि शामिल हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









