
क्या आंध्र-बिहार को ही मिला पैसा? जानें- निर्मला सीतारमण ने बजट में किस राज्य पर बरसाई कितनी रकम
AajTak
2024-25 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को बजट पेश कर दिया. बजट में इस बार आंध्र प्रदेश और बिहार का खास ध्यान रखा गया है. यही वजह है कि विपक्ष इस बजट का विरोध कर रहा है. आरोप है कि जिन राज्यों में विपक्ष की सरकारें हैं, वहां कुछ नहीं दिया गया है. ऐसे में जानते हैं कि आंध्र और बिहार को छोड़कर बाकी राज्यों के हिस्से में क्या आया?
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में आंध्र प्रदेश और बिहार का खास ख्याल रखा गया है. आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ तो बिहार को 60 हजार करोड़ की सौगात मिली है.
बजट में आंध्र और बिहार का खास ध्यान रखे जाने का विपक्ष विरोध कर रहा है. विपक्ष ने केंद्र सरकार पर दूसरे राज्यों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है. इसे लेकर इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया. इंडिया ब्लॉक का दावा है कि जिन राज्यों में विपक्ष की सरकारें हैं, बजट में उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया.
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में कहा कि कल जो बजट पेश हुआ, उसमें दो राज्यों को छोड़कर किसी को कुछ नहीं मिला.
बजट के विरोध में 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में होने वाली नीति आयोग की बैठक का भी विपक्ष ने बायकॉट कर दिया है. कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और झारखंड के मुख्यमंत्री ने राज्य को अनदेखा करने का आरोप लगाया है.
ऐसे आरोप इसलिए लग रहे हैं कि क्योंकि चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जेडीयू केंद्र की एनडीए सरकार में अहम सहयोगी है. लोकसभा में टीडीपी के 16 और जेडीयू के 12 सांसद हैं.
दूसरी ओर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि बजट में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है. बजट भाषण में राज्यों का जिक्र नहीं करने के आरोपों पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगर किसी राज्य का नाम बजट भाषण में नहीं लिया गया है तो इसका मतलब ये नहीं है कि उसे कवर नहीं किया गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







