
कौन है 'छोटा चीकू', जो है विराट कोहली की हूबहू कॉपी... ऐसे हुई गर्वित उत्तम की खोज
AajTak
वडोदरा वनडे के दौरान विराट कोहली के बचपन की झलक वाले एक बचे ने खूब सुर्खियां बटोरीं. सवाल है कि आखिर यह बच्चा कौन है, जो रातोरात इंटरनेट पर सनसनी बन गया.
Virat kohli look alike kid: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच वडोदरा में खेला गया. इस दौरान इस मुकाबले में विराट कोहली ने 93 रनों की शानदार पारी खेली और वो 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे. इस मैच के दौरान विराट कोहली की बचपन के लुक वाले बच्चे का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक- विराट कोहली के बचपन के लुक वाले इस बच्चे का नाम गर्वित उत्तम है . उसकी उम्र 8 साल है. वह हरियाणा के पंचकूला का रहने वाला है. गर्वित को विराट कोहली का 'परफेक्ट मैच' कहा जा रहा है.
दरअसल, एक विज्ञापन कंपनी ने एड बनाने के लिए कोहली के बचपन की तरह दिखने वाले बच्चे को ढूंढने के लिए एक कैंपेन चलाया था, इसी क्रम में गर्वित उत्तम का सेलेक्शन हुआ. जो बाद में अपने परिवार के साथ वडोदरा पहुंचा था. जिसकी कोहली से भी बाद में मुलाकात करवाई गई.
सोशल मीडिया पर गर्वित के कई फोटो वायरल हुए थे. एक वीडियो में तो खुद किंग कोहली भी गर्वित को देखकर हैरान दिखे थे. अब विराट कोहली के बचपन की झलक वाले गर्वित उत्तम ने एक इंटरव्यू में वडोदरा में उस मुलाकात के बारे में बताया है.
This kid literally looks like childhood Kohli 😭 https://t.co/pmrz0zorQx pic.twitter.com/kND7vpU4on
गर्वित उत्तम से सवाल पूछा गया कि कोहली में आपको सबसे अच्छा क्या लगता है? इस पर उसका जवाब था- उनका स्टाइल और ऑरा (आभा).

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








