
कोहली-शास्त्री से अलग कैसे रहेगी रोहित-द्रविड़ की जोड़ी? गावस्कर ने दिया जवाब
AajTak
भारत की तरफ से खेलने वाले सर्वकालिक महान क्रिकेटरों में से एक द्रविड़ को इस महीने के शुरू में रवि शास्त्री का कार्यकाल पूरा होने के बाद भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने राहुल द्रविड़ को मिली जिम्मेदारी पर अपनी प्रतिक्रिया जताई है. उनका मानना है कि राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी को उसी तरह सुरक्षित और ठोस तरीके से निभाएंगे जैसे देश की तरफ से खेलते हुए उन्होंने बल्लेबाजी की थी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












