
कोहली की बादशाहत खत्म करने वाले बाबर आजम पर भड़के शोएब अख्तर, जमकर लगाई लताड़
AajTak
बाबर आजम भले ही दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हो गए हैं, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर उनकी बल्लेबाजी से खुश नहीं हैं.
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) की वनडे रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंच गए हैं. उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बादशाहत को खत्म कर दी. बाबर आजम भले ही दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हो गए हैं, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर उनकी बल्लेबाजी से खुश नहीं हैं. शोएब अख्तर ने बाबर आजम की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें विराट कोहली, क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों से सीखने की सलाह दी है. शोएब अख्तर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में मिली हार के बाद बाबर आजम पर बरसे. शोएब अख्तर ने बाबर आजम की धीमी बल्लेबाजी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्हें टी20 फॉर्मेट में स्ट्राइक रेट पर ध्यान देना चाहिए. शोएब अख्तर ने ये बातें एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत में कही.More Related News

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












