
कोविड-19: बीते एक दिन में संक्रमण के 5,921 नए मामले, 289 रोगियों की मौत
The Wire
भारत में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 4,29,57,477 मामले दर्ज किए गए हैं और 5,14,878 लोग इसके चलते जान गंवा चुके हैं. वहीं, विश्व में संक्रमण के मामले 44.37 करोड़ से अधिक हो चुके हैं और 59.89 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.
नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 5,921 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,29,57,477 हो गई है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63,878 हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे दौरान 289 मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अब तक 5,14,878 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 44,37,77,811 हो गए हैं और अब तक 59,89,892 लोगों की जान जा चुकी है.
मंत्रालय ने कहा कि देश में अभी 63,878 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.17 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर में और सुधार हुआ है और यह 98.65 प्रतिशत हो गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.




