
कोविड वैक्सीनेशन पर आज हो सकता है बड़ा फैसला, दूसरे डोज का समय घटाने पर बन सकती है बात
AajTak
वैक्सीन के दूसरे डोज का समय 9 महीने से घटाकर 6 महीने करने पर आज फैसला हो सकता है. वैक्सीनेशन पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह की आज बैठक है.
वैक्सीनेशन पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) 6 से 12 साल के बच्चों में कोवैक्सीन और कोर्बेवैक्स टीकों से जुड़े आंकड़ों की समीक्षा करने के लिए आज बैठक करेगा. ये बैठक दोपहर में संभव है. बैठक के दौरान दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच के अंतराल को मौजूदा 9 महीने से घटाकर 6 महीने करने पर भी विचार-विमर्श होगा.12 साल से ऊपर वाले को लग रहे टिके देश में फिलहाल 12 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा रहे हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, NTAGI की यह बैठक भारत में कोविड-19 के मामले में हालिया वृद्धि के बीच हो रही है. मौजूदा समय में देश में 18 साल से अधिक उम्र के वे सभी लोग एहतियाती खुराक लेने के लिए पात्र हैं, जिन्हें दूसरी खुराक लिए हुए नौ महीने पूरे हो चुके हैं.
केंद्र सरकार ने पिछले महीने विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों और छात्रों को गंतव्य देश के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित नौ महीने की अवधि से पहले ही एहतियाती खुराक लेने की अनुमति दे दी थी.
स्टडी में सामने आई थी ये जानकारी NTAGI के कोविड कार्य समूह ने एहतियाती खुराक में टीकों के मिश्रण के दौरान परिणामों में भिन्नता पाई थी. एक स्टडी में कहा गया था कि वैज्ञानिक प्रमाणों से पता चला है कि प्राथमिक टीकाकरण में कोवैक्सीन के इस्तेमाल के छह महीने बाद बूस्टर खुराक के रूप में कोवैक्सीन की जगह कोविशील्ड लगाने से लाभार्थियों में एंटीबॉडी का स्तर छह से 10 गुना तक अधिक हो जाता है. इस मामले में अंतिम सिफारिश के लिए NTAGI की एसटीएससी बैठक में चर्चा की जाएगी.
समिति ने मई में हुई अपनी बैठक में प्राथमिक टीकाकरण की अंतिम खुराक और एहतियाती खुराक के बीच के अंतराल को कम करने के स्पष्ट फायदे होने के प्रमाण न मिलने की बात कही थी. यह बताया गया कि छह महीने और नौ महीने में एहतियाती खुराक की तुलनात्मक प्रभाव पर कोई डेटा उपलब्ध नहीं है.
आज की बैठक में एहतियाती खुराक के रूप में प्राथमिक टीकाकरण में इस्तेमाल टीके से अलग वैक्सीन लगाने की व्यवहार्यता से संबंधित बच्चों की आबादी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और लंबी अवधि में जाइकोव-डी टीके की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










