
कोलंबो पहुंचते ही पाकिस्तानी टीम को बारिश ने 'घेरा', आयरलैंड संग वार्म-अप मैच रद्द
AajTak
पाकिस्तानी टीम को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में ही खेलने हैं. टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का एक वार्म-अप मैच आयरलैंड के खिलाफ निर्धारित था, जो बारिश के चलते पूरी तरह धुल गया.
आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान का आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र वार्म-अप मैच बुधवार (4 फरवरी) को रद्द कर दिया गया. बारिश के चलते कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड के हालात कुछ सही नहीं थे. बारिश इतनी हुई कि टॉस भी नहीं हो पाया.
इस मुकाबले के रद्द होने के चलते 2009 के चैम्पियंस को श्रीलंका की परिस्थितियों के अनुसार तैयारी करने का मौका नहीं मिला. पाकिस्तानी टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी. ICC ने 'हाइब्रिड मॉडल' लागू किया है, ताकि पाकिस्तान और भारत एक-दूसरे के घर में मुकाबला नहीं खेलें. दोनों टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर आमने-सामने होती हैं.
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से पहले ईशान ने लगाई ICC रैंकिंग में 32 पायदान की छलांग, ये पाकिस्तानी बना नंबर-1 ऑलराउंडर
इसी बीच पाकिस्तान टीम ने भारत के खिलाफ ग्रुप मैच नहीं खेलने का फैसला लिया है. यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में निर्धारित है. पाकिस्तानी टीम ने भारत के खिलाफ मुकाबले से हटने का निर्णय तो ले लिया है, लेकिन अब बारिश ने उसकी टेंशन बढ़ा दी है.
पाकिस्तान का अभियान 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ शुरू होगा. इसके बाद वो संयुक्त राज्य अमेरिका (10 फरवरी) और नामीबिया (18 फरवरी) के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच खेलेगी. इसी बीच वो भारतीय टीम के खिलाफ नहीं खेलती है, तो बाकी के तीन मैच उसके लिए जीतने अनिवार्य होंगे. हालांकि यदि इन तीन में से एक मैच भी धुल गए, तो उसके अगले दौर में पहुंचने की संभावनाएं धूमिल हो सकती हैं.
ग्रुप स्टेज के बाद चारों ग्रुप से दो-दो टॉप टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेंगी, सुपर-8 में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा और प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल (4 और 5 मार्च) में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल और फाइनल के स्थान इस पर निर्भर करेंगे कि पाकिस्तान यहां तक पहुंचता है या नहीं. अगर पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है तो उसके मुकाबले कोलंबो में होंगे. जबकि एक सेमीफाइनल मुंबई में होगा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








