
कोरोना से तबाही, न इलाज, न श्मशानों में जगह... अब मौतों के आंकड़ों पर ही चीन ने लगा दिया सेंसर
AajTak
चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. केस इतने बढ़ रहे हैं कि लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा. दवाईयां नहीं मिल पा रहीं. डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की भी भारी कमी है. दरअसल, चीन में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं. ऐसे में वे काम पर नहीं लौट पा रहे हैं. इतना ही नहीं श्मशानों में भी जगह नहीं बची है.
चीन में कोरोना से हालात बिगड़ते चले जा रहे हैं. चीनी सरकार द्वारा सच छिपाने की लाख कोशिशों के बावजूद सोशल मीडिया पर जो वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उनमें तबाही का मंजर देखा जा सकता है. इन सबके बावजूद चीनी सरकार अभी भी आंकड़ों को छिपाने के लिए नए नए पैतरें अपना रही है. अब चीन में रविवार से नेशनल हेल्थ कमीशन कोरोना से जुड़े आंकड़े जारी नहीं करेगा. इससे पहले चीन ने कोरोना से मौत रिपोर्ट करने को लेकर अपनी गाइडलाइन में बदलाव भी किया था. चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. केस इतने बढ़ रहे हैं कि लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा. दवाईयां नहीं मिल पा रहीं. डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की भी भारी कमी है. दरअसल, चीन में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं. ऐसे में वे काम पर नहीं लौट पा रहे हैं. इतना ही नहीं श्मशानों में भी जगह नहीं बची है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें देखा जा सकता है कि श्मशानों के बाहर कारों की बड़ी बड़ी लाइनें हैं, लोग परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए इंतजार कर रहे हैं.
अब CDC जारी करेगा आंकडे़ चीन में बिगड़ते हालात और जानकारी छिपाने के आरोपों के बीच चीन में फैसला किया गया है कि अभ नेशनल हेल्थ कमीशन कोरोना से जुड़े आंकड़े जारी नहीं करेगा. कमीशन की ओर से कहा गया है कि अब कोरोना से जुड़े आंकड़े चाईनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन द्वारा जारी किए जाएंगे. हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि CDC कितने समयान्तराल में आंकड़े जारी करेगा.
झेजियांग में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर
चीन के झेजियांग में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर है. यहां रोजाना 10 लाख केस मिल रहे हैं. संभावना जताई गई है कि जल्द ही यहां दोगुने मामले (20 लाख) हो सकते हैं. हैरानी की बात यह है कि झेजियांग में लाखों केस आने के बावजूद कोरोना से मौत रिकॉर्ड नहीं की जा रही हैं. प्रांत में रोजाना मौतों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. हालात ये हैं कि झेजियांग की सड़कें सूनी पड़ी हैं. लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं. कोरोना ने प्रांत को पूरी तरह दहशत में ला दिया है.
चीन में शंघाई के पास स्थित झेजियांग को एक बड़ा औद्योगिक प्रांत माना जाता है. प्रांतीय सरकार ने रविवार को बताया कि शहर में रोजाना करीब 10 लाख कोरोना के केस मिल रहे हैं. यह संख्या आने वाले दिनों में दोगुनी होने की उम्मीद है. चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने रविवार को बताया कि देश में कोरोना मामलों में रिकॉर्ड उछाल आया है. हालांकि, चीन में पिछले पांच दिनों से कोई भी मौत की सूचना नहीं दी है.
चीन में 24 करोड़ 80 लाख लोग संक्रमित

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







