कोरोना वैक्सीन लगवाएं और जीतें 10 करोड़ का घर, जानें- कहां मिल रहा ऑफर
AajTak
कोरोना वैक्सीन लगवाएं और 10 करोड़ का घर जीतें. ये कोई अफवाह नहीं, बल्कि सच्चाई है. हांगकांग में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ये ऑफर दिया जा रहा है.
कोरोना वैक्सीन लगवाएं और 10 करोड़ का घर जीतें. ये कोई अफवाह नहीं, बल्कि सच्चाई है. हांगकांग में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ये ऑफर दिया जा रहा है. इस ऑफर के तहत लॉटरी सिस्टम निकले वाले लकी ड्रॉ में घर जीतने का मौका मिलेगा. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) ये ऑफर हांगकांग के डेवलपर द्वारा दिया जा रहा है, जिसमें कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को प्राइज के रूप में 14 लाख डॉलर यानि करीब 10 करोड़ का अपार्टमेंट दे रहे हैं. ये ऑफर इसलिए भी दिया जा रहा है क्योंकि यहां काफी लोग वैक्सीनेशन के लिए उत्सुक नहीं हैं. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











