
कोरोना फैलते ही पुरानी करतूतें दोहराने लगा ड्रैगन, दुनिया को भारी पड़ेगी चीन की ये 'छुपा-छुपी'
AajTak
चीन की वजह से दुनिया में एक बार फिर से कोरोना का नया संकट खड़ा हो गया है. चिंता बढ़ाने वाली बात ये है कि चीन अभी भी आंकड़े छिपा रहा है. इससे डर है कि फिर से पूरी दुनिया ठप न हो जाए. पढ़ें- तीन साल में कोरोना पर चीन की वो करतूतें जिसका अंजाम अभी तक दुनिया भुगत रही है.
क्या एक बार फिर दुनिया के सामने कोरोना का वैसा ही संकट आने वाला है, जैसा तीन साल पहले आया था. क्योंकि चीन में कोरोना की अब तक की सबसे खतरनाक लहर आई है. संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. मौतें भी खूब हो रहीं हैं. बावजूद इसके चीन वही करने जा रहा है जो उसने पहले किया था. यानी, आंकड़ों को छिपाने का काम.
जानकारों का मानना है कि महामारी जैसे हालात में आंकड़े छिपाना और खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे बीमारी की गंभीरता का सही आकलन लगा पाना मुश्किल हो जाता है, जिसका नतीजा लोगों को भुगतना पड़ता है.
इस बार चीन ने कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों को छिपाने का नया तरीका ढूंढ निकाला है. उसने अपनी अलग ही गाइडलाइन बना दी है. इस गाइडलाइन के मुताबिक, कोविड डेथ तभी मानी जाएगी जब मरीज की मौत सांस की बीमारी से होगी. अगर संक्रमित होने के बाद किसी मरीज की मौत हार्ट या ब्रेन से जुड़ी बीमारी से होती है, तो उसे कोविड डेथ नहीं माना जाएगा.
चीन अपनी इस गाइडलाइन को 'वैज्ञानिक' और 'तार्किक' बता रहा है, लेकिन ये तय मानकों से उलट है. अगर कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हुआ है और उसकी मौत हो गई है, तो उसे 'कोविड डेथ' में ही गिना जाएगा. भले ही फिर वो व्यक्ति पहले ही किसी गंभीर बीमारी से क्यों न पीड़ित हो. दुनिया के ज्यादातर देशों में यही मानक है. पर चीन में ठीक इसके उलट. वो सिर्फ उसे ही कोविड डेथ मानेगा जब मरीज की मौत सांस की बीमारी से होगी.
चीन का ये संकट दुनिया के लिए संकट क्यों बन सकता है? इसे लेकर अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट में भी एक आर्टिकल छपा है. इस आर्टिकल में लिखा है, 'चीन की सरकार डेटा छिपाने के लिए जानी जाती है. वहां सरकार हर दिन आने वाले मामलों को ठीक से रिपोर्ट नहीं कर रही है. जिससे वहां क्या हो रहा है? आंकड़े क्या हैं? इसे लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है.'
इस आर्टिकल में ये भी लिखा है कि 'हो सकता है कि ये नया संकट पूरी दुनिया को हिलाकर रख दे और ठीक वैसा ही हो जैसा तीन साल पहले वुहान में आउटब्रेक ने पूरी दुनिया को ठप कर दिया था. जरूरी नहीं कि जो चीन में हो रहा है, वो वहीं तक सीमित रहे.'

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







