
कोरोना केस 1 लाख पार तो हरकत में सरकार, 8 अप्रैल को सभी CM के साथ PM मोदी की मीटिंग
AajTak
बढ़ते दैनिक मामले और रोजाना हो रही मौतों के कारण महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और हरियाणा को गंभीर चिंता वाले राज्य के रूप में वर्गीकृत किया गया.
देश में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू हो गई है और नई लहर सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है. देश में पहली बार 24 घंटे के भीतर एक लाख से अधिक कोरोना वायरस के केस दर्ज किए गए हैं. ऐसे में पीएम मोदी मंगलवार 8 अप्रैल को शाम 6.30 बजे भारत में COVID 19 की स्थिति पर सभी राज्यों के सीएम और उच्च अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करेंगे. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मंगलवार को शाम 6.30 बजे 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. हाल ही में शुक्रवार को कैबिनेट सचिव, राजीव गौबा के साथ हुई बैठक में, 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को उनके बढ़ते दैनिक मामले और रोजाना हो रही मौतों के कारण महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और हरियाणा को गंभीर चिंता वाले राज्य के रूप में वर्गीकृत किया गया.इन राज्यों में पिछले 14 दिनों में COVID के बढ़ते मामलों में 90% (31 मार्च को) और 90.5% मौत (31 मार्च को) हुई हैं. जिसमें महाराष्ट्र में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








