
कोरोना काल में बढ़ी इस कंपनी की ऑनलाइन सेल, अब IPO लाने की तैयारी!
AajTak
ब्यूटी रिटेलर कंपनी Nykaa बहुत जल्द अपना आईपीओ लेकर आ सकती है. कंपनी की प्लानिंग 4.5 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर पैसे जुटाने की है. जानें पूरा प्लान...
ब्यूटी प्रोडक्टस की मल्टीब्रांड रिटेलर कंपनी Nykaa का कारोबार कोरोना काल में तेजी से ऑनलाइन शिफ्ट हुआ है. कंपनी की टोटल सेल में ऑनलाइन सेल की हिस्सेदारी बढ़ी है. इससे कंपनी की आय और प्रॉफिट में भी बढ़ोत्तरी हुई है, साथ ही कंपनी के कस्टमर बेस को भी बढ़ाया है. (Photo : Getty) कंपनी की योजना 4.5 अरब डॉलर (लगभग 329 अरब रुपये) की वैल्यूएशन पर इसी वित्त वर्ष में आईपीओ लाने की है. कंपनी के वैल्यएशन में ये बड़ी बढ़ोत्तरी है. पहले कंपनी का वैल्यूएशन 3 अरब डॉलर (यानी 219 अरब रुपये) किया गया था. (Photo : Getty) लाइवमिंट की खबर के मुताबिक Nykaa का आईपीओ 3,650 करोड़ रुपये से लेकर 5,100 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है. इस तरह देखा जाए तो शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए ये एक अच्छा मौका हो सकता है. (Photo : Getty)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











