
कोरोना काल में कैसे लोगों की पसंद बन रहा ऑनलाइन वाहन खरीदना, सर्वे में सामने आई वजह
AajTak
कोरोना काल में जहां लोगों ने Work From Home कल्चर को अपनाया, वहीं कंपनियों ने भी अपने आप को ऑनलाइन सेल करने के लिए तैयार किया. ग्रॉसरी से लेकर वाहन तक अब सब ऑनलाइन उपलब्ध है. अब एक सर्वे में सामने आया है कि ऑनलाइन वाहन खरीदना लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है जानें क्या है वजह?
Indian Automotive Consumer Canvass सर्वेक्षण के मुताबिक 60% लोगों ने डिजिटल तरीके से वाहन खरीदने में रुचि दिखाई है. इसमें चार पहिया और दोपहिया वाहन दोनों को खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहक शामिल हैं. (Photo:File) सर्वे के हिसाब से 13% लोग ऑनलाइन वाहन की खरीद इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वहां कोरोना काल में बेहतर हाइजीन की सुविधा नहीं होगी. इसलिए उन्हें ऑनलाइन वाहन खरीदना अधिक ठीक लगता है. जबकि 45% का मानना है कि वाहन की डिजिटल खरीद अधिक सुविधाजनक है. (Photo:File) सर्वे में शामिल 48% लोगों का मानना है कि ऑनलाइन वाहन खरीदने पर उन्हें बेहतर डील मिलेगी. जबकि 29% लोगों का मानना है कि वाहन डीलर से ज्यादा अच्छी डील मिलती है. इसी के साथ 26% लोगों को लगता है कि ऑनलाइन खरीदारी पर लेनदेन पारदर्शी होता है. यह भी उनके ऑनलाइन वाहन खरीदने की एक वजह है. (Photo: File)
कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











