
कोरोना काल बीतने के बाद अब कैसे हैं रोजगार-GDP पर इकोनॉमी के संकेत? ये दो बदलाव अहम
AajTak
देश में बेरोजगारी दर घटने लगी है. लगातार चार तिमाही से बेरोजगारी दर घट रही है और सिंगल डिजिट में बनी हुई है. हाल ही में आए पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) के मुताबिक, अप्रैल से जून तिमाही में देश में बेरोजगारी दर 7.6% रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में बेरोजगाबेरी दर 12.6% रही थी.
क्या देश अब कोरोना महामारी से उबरने लगा है? ये सवाल इसलिए क्योंकि दो आंकड़े हैं, जो इस बात की गवाही देते हैं कि भारत चुनौतियों से निकलकर आगे आ गया है.
बुधवार को दो आंकड़े आए. पहला जीडीपी से जुड़ा था. अप्रैल से जून तिमाही में देश में जीडीपी ग्रोथ रेट 13.5% रही. ये अब तक दर्ज जीडीपी में दूसरी सबसे ऊंची ग्रोथ रेट है. इससे पहले पिछले साल अप्रैल से जून तिमाही में ही जीडीपी ग्रोथ रेट 20.1% रही थी. हालांकि, इसकी वजह कोविड की वजह से 2020-21 की पहली तिमाही में आई 23.8% की गिरावट थी.
दूसरा आंकड़ा बेरोजगारी दर को लेकर है. बुधवार को ही पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) ने बेरोजगारी पर तिमाही आंकड़े जारी किए. इसके मुताबिक, देश में शहरी इलाकों में अप्रैल से जून तिमाही में बेरोजगारी दर घटकर 7.6% पर आ गई. वहीं, पिछले साल इसी तिमाही में बेरोजगारी दर 12.6% थी. जबकि, अप्रैल से जून 2020 में ये दर 20.9% थी. ये लगातार चौथी तिमाही है, जब बेरोजगारी दर सिंगल डिजिट में रही है.
देश में बेरोजगारी से हालात किस तरह से सुधर रहे हैं? इसे तीन आंकड़ों समझ सकते हैं. पहला- लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट यानी LFPR, दूसरा- वर्कर पॉपुलेशन रेशो यानी WPR और तीसरा- बेरोजगारी दर यानी UR.
LFPR का मतलब होता है कि कुल आबादी में से ऐसे कितने लोग हैं, जो काम की तलाश में हैं या काम करने के लिए उपलब्ध हैं. WPR का मतलब होता है कि कुल आबादी में से कितनों के पास रोजगार है. वहीं, बेरोजगारी दर का मतलब होता है कि लेबर फोर्स में शामिल कितने लोग बेरोजगार हैं.
लेबर फोर्स और वर्कर पॉपुलेशन का बढ़ना और बेरोजगारी दर का घटना अच्छा माना जाता है. और पिछली पांच तिमाही से यही हो रहा है. लेबर फोर्स और वर्कर पॉपुलेशन बढ़ रही है, जबकि बेरोजगारी दर घट रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










