
कोरोनाः डॉ. फाउची ने लिया चीन का 'पक्ष', भड़के डोनाल्ड ट्रंप
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति के शीर्ष सलाहकार डॉ. एंथनी फाउची कोरोना महामारी की शुरुआत से ही चर्चा के केंद्र में रहे हैं. उन्हें कभी तारीफ मिली तो कई बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी उनकी कम ही बनी. ईमेल के मसले पर एक बार फिर ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के सांसदों ने डॉ फाउची को घेरना शुरू कर दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति के शीर्ष सलाहकार डॉ. एंथनी फाउची कोरोना महामारी की शुरुआत से ही चर्चा के केंद्र में रहे हैं. उन्हें कभी तारीफ मिली तो कई बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी उनकी कम ही बनी. ईमेल के मसले पर एक बार फिर ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के सांसदों ने डॉ फाउची को घेरना शुरू कर दिया है. (फोटो-AP) अमेरिका में कंजर्वेटिव न्यूज चैनलों ने डॉ. फाउची को झूठा बताना शुरू कर दिया है और आरोप लगाया है कि संक्रामक बीमारियों के देश के सबसे बड़े सलाहकार ने चीन के वुहान लैब लीक थ्योरी में अमेरिकियों को गुमराह किया. डॉ. फाउची पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने वुहान लैब से कोरोना वायरस लीक होने के मामले में चीन का बचाव किया. रिपब्लिकन नेताओं ने इस मामले में जांच की मांग की है. (फोटो-AP) 🚨 BREAKING → Just sent a letter to Democrats demanding they call Fauci to testify before Congress. We now know his emails contain evidence on COVID's origins and the Wuhan lab. Democrats are out of excuses to keep covering for Fauci and China. Americans deserve answers. NOW. pic.twitter.com/MqV3bNmkbm
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









