
कोटा में 5 घंटे में दो सुसाइड: JEE एग्जाम से पहले हौसला बढ़ाने पहुंची मां, गेट खोला तो मृत मिला बेटा
AajTak
Kota Student Suicide: राजस्थान की कोचिंग नगरी कहे जाने वाले कोटा में इस साल भी छात्र आत्महत्या का दुखद सिलसिला जारी है. बीते 5 घंटे में दो स्टूडेंट सुसाइड के मामले सामने आए हैं. 22 दिन में छह छात्रों ने आत्महत्या की है.
Kota Student Suicide: कोटा में एक ही दिन में दो स्टूडेंट्स के सुसाइड से हड़कंप मच गया है. बुधवार को सुबह 9 बजे नीट की तैयारी कर रही 24 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या की खबर समाने आई थी, इसके कुछ घंटे बाद ही एक और छात्र आत्महत्या का मामला सामने आया है. कोटा में इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा 18 वर्षीय छात्र अपने रूम में मृत मिला. छात्र, इस बार जेईई मेन्स परीक्षा में बैठने वाला था, जो 22 जनवरी से 30 जनवरी 2025 तक आयोजित की जा रही है.
बेटे से मिलने पहुंची थी मां बताया जा रहा है कि मृतक छात्र असम का रहने वाला था और IIT-JEE की तैयारी करने कोटा आया था. आज दोपहर करीब 2 बजे छात्र की मां कोटा पहुंची थी. बेटे के रूम का दरवाजा खोला तो बेटे का शव दिखाई दिया. यह देखकर छात्र की मां वहीं बेहोश हो गई. वहां मौजूद लोग दोनों को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया. वहीं छात्र की मां खबर लिखे जाने तक बेहोशी की हालात में है.
5 घंटे में दो स्टूडेंट सुसाइड राजस्थान की कोचिंग नगरी कहे जाने वाले कोटा में इस साल भी छात्र आत्महत्या का दुखद सिलसिला जारी है. बीते 5 घंटे में स्टूडेंट सुसाइ़ड की यह दूसरी घटना है. सुबह 9 बजे कोटा में रहकर अंडरग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET UG की तैयारी कर रही 24 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड कर लिया था. मृतक छात्रा गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली थी. हालांकि दोनों ही छात्रों के पास से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
22 दिनों में 6 स्टूडेंट सुसाइड
जनवरी के केवल 22 दिनों में कोटा में आत्महत्या की यह छठी घटना है- 7 जनवरी: महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के नीरज जाट, जेईई की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने हॉस्टल में सुसाइड किया. 8 जनवरी: गुना (मध्य प्रदेश) के अभिषेक, जेईई के छात्र, पीजी में पंखे से लटके पाए गए. 16 जनवरी: उड़ीसा के अभिजीत गिरी, जेईई के छात्र, ने हॉस्टल में आत्महत्या की. 17 जनवरी: बूंदी के एक छात्र ने खिड़की के कुंडे से लटककर सुसाइड किया. 22 जनवरी: अहमदाबाद की 24 वर्षीय नीट एस्पिरेंट और 18 वर्षीय जेईई एस्पिरेंट ने सुसाइड कर लिया.
मानसिक दबाव का कारण?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











