
'कोचिंग सेंटर बंद करने का फैसला FIITJEE का नहीं...', मैनेजमेंट ने 13 पॉइंट्स में बताया कैसे बिगड़े हालात
AajTak
FIITJEE Controversy Latest Update: FIITJEE कोचिंग सेंटर की अचानक बंदी ने छात्रों और अभिभावकों को चिंतित कर दिया. मैनेजमेंट ने स्थिति को अस्थायी बताया और सभी को आश्वस्त किया कि जल्द ही समाधान निकाला जाएगा. FIITJEE ने कानूनी कार्रवाई की भी बात की है और मामले को साजिश बताया है.
FIITJEE Controversy: रातोंरात बंद हुए जाने-माने FIITJEE कोचिंग सेंटर के मामले में मैनेजमेंट ने चुप्पी तोड़ी है. मैनजमेंट ने 13 पॉइंट्स में बयान जारी किया है, जिससे शायद लाखों की फीस एडवांस में दे चुके अभिभावकों और छात्रों को थोड़ी राहत मिल सकती है. क्योंकि बीते कुछ दिनों से छात्र और अभिभावक अचनाक बंद हुए FIITJEE कोचिंग सेंटर के बाहर न्याय की गुहार लगा रहे थे. अब FIITJEE ने सभी छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि उनकी पढ़ाई और भविष्य को प्राथमिकता दी जाएगी. संस्थान ने कहा कि यह समस्या अस्थायी है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी.
अभिभावकों का कहना है कि बिना किसी जानकारी के अचानक कोचिंग सेंटर पर ताला लगा दिया है और कोई जवाब देने को तैयार नहीं है. वहीं कोचिंग सेंटर मैनेजमेंट मीडिया के सवालों पर भी कोई रिस्पोंस नहीं दे रहा था. अब FIITJEE मीडिया मैनेजमेंट टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है. बयान में टीम ने क्या-क्या कहा? इस तरह है-
1. कोचिंग सेंटर बंद करने का निर्णय FIITJEE का नहीं FIITJEE ने किसी भी कोचिंग सेंटर को अपने फैसले से बंद नहीं किया है. सेंटर के मैनेजमेंट साझेदार और पूरी टीम के अचानक इस्तीफे के कारण यह स्थिति बनी है. यह समस्या अस्थायी है, और कंपनी सभी केंद्रों को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने की दिशा में काम कर रही है.
2. आरोपों पर कानूनी कार्रवाई जहां तक FIITJEE के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का सवाल है, हमारी कानूनी टीम हमारे खिलाफ दर्ज दुर्भावनापूर्ण मुकदमों के खिलाफ उचित कार्रवाई कर रही है.
3. साजिश की संभावना यह पूरी स्थिति एक आपराधिक साजिश का हिस्सा हो सकती है, जिसे स्वार्थी तत्वों ने रचा है. सच्चाई जल्द सामने आएगी क्योंकि सत्य को हमेशा छुपाया नहीं जा सकता.
4. प्रतिस्पर्धियों पर कानूनी कार्रवाई FIITJEE अपने प्रतिस्पर्धियों द्वारा अपनाई गई अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ सिविल और आपराधिक अदालतों में कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











