
'कोई रास्ता नहीं था, जान बचानी थी...' 20 फीट से कूदी 8 माह की प्रेग्नेंट महिला, फिर हुआ चमत्कार
AajTak
बच्चे के लिए मां के गर्भ से ज्यादा सुरक्षित जगह कोई नहीं हो सकती. इसका ऐसा उदाहरण देखने के मिला है जिसकी कल्पना भर से रोंगटे खड़े हो जाते हैं. मिशीगन की एक महिला ने अपने बच्ची के पहले जन्मदिन पर उसके जन्म से जुड़ा जो किस्सा शेयर किया वह यकीन से परे है
आम तौर पर डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को सलाह देते हैं कि वे भाग दौड़ वाले या भारी काम न करें. इसके अलावा लेटने के तरीके से लेकर सीढ़ियां चढ़ने में भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. मांएं इसका खास ख्याल भी रखती हैं लेकिन ये भी सच है कि हर परिस्थिति में बच्चे के लिए मां के गर्भ से ज्यादा सुरक्षित जगह कोई नहीं हो सकती. इसका ऐसा उदाहरण देखने के मिला है जिसकी कल्पना भर से रोंगटे खड़े हो जाते हैं.
दरअसल मिशीगन की एक 26 साल की महिला Rachel Standfest ने अपने बच्ची Brynlee के पहले जन्मदिन पर उसके जन्म से जुड़ा जो किस्सा शेयर किया वह यकीन से परे है. उन्होंने बताया कि जब वह 36 सप्ताह यानी 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं तो अचानक आधी रात उनके घर में आग लग गई.
रचेल ने बताया कि आधी रात को पता नहीं क्यों मुझे लगा कि जरा सीढ़ियां चेक करती हूं. देखा तो वहां धुआं ही धुआं था. मैंने दौड़कर अपने पति ट्रेविस (Travis) को जगाया और अपनी मां को फोन किया. आखिरी चीज जो मुझे याद है वह ये है कि ट्रैविस ने खिड़की तोड़ी और सड़क पर खड़ी मेरी मां हमें बाहर निकलने को कह रही थी.
ट्रेविस मुझे खिड़की से सरकाकर उतारने की कोशिश कर रहा था लेकिन हम सेकंड फ्लोर पर थे और 20 फुट नीचे उतरना था. जिंदगी मौत की स्थिति थी और मैं समझ चुकी थी कि जिंदा रहना है तो कूदना ही पड़ेगा.मैं कूद गई जिससे मेरा सिर फ्रैक्चर हो गया. इधर ट्रेविस आग से होता हुआ नीचे उतरा. इससे पहले आग से रचेल को भी काफी चोटें आ चुकी थीं.
दोनों को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया और रचेल का ऑपरेशन करना पड़ा. रचेल ने कहा- थर्ड डिग्री बर्न के बावजूद डॉक्टरों को मेरा ऑपरेशन करना पड़ा. 15 से 20 सेकंड के भीतर मेरी बच्ची का जन्म हो गया. हालात फिर भी नाजुक बने हुए थे.
उनकी बेटी चमत्कारिक रूप से स्वस्थ पैदा हुई थी, और उसे आग से या उसकी मां के 20 फुट से गिरने के कारण कुछ नहीं हुआ था. कपल ने उसका नाम, ब्रिनली, आग लगने से कुछ हफ्ते पहले ही चुन लिया था लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि यह एक पुराना अंग्रेजी शब्द है जिसका अर्थ है 'जली हुई चीज.' यह सिर्फ संयोग नहीं हो सकता.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









