
कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने की 'गंदी बातें', सिंगर ने की रैपर के माता-पिता से अपील, बोले- अच्छा नहीं...
AajTak
पिछले दिनों हनी सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो दिल्ली के एक कॉन्सर्ट के दौरान अश्लील बातें करते नजर आए. उनके कमेंट्स काफी आपत्तिजनक थे, जिसकी वजह से उनकी आलोचना हुई. अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर जसबीर जस्सी ने रैपर के कमेंट्स पर रिएक्ट किया है.
रैपर यो यो हनी सिंह को कई लोग प्यार करते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग आज के समय में 15 साल से लेकर 45 साल की उम्र के लोगों में गिनी जाती है. उनके गाने चार्टबस्टर रहते हैं. लेकिन कभी-कभी हनी सिंह अपने कमेंट्स की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करते हैं.
हनी सिंह के वीडियो पर मचा बवाल
हाल ही में यो यो हनी सिंह दिल्ली में आए थे, जहां उनका कॉन्सर्ट हुआ. इस दौरान उन्होंने लाइव ऑडियंस से बातचीत के दौरान 'गंदी बातें' की, जिससे लोग काफी नाराज हुए. उनका वीडियो हर तरफ काफी वायरल रहा. फैंस जिन्हें अपना आइकॉन मानते थे, वो ही उनसे खफा हुए. अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर जसबीर जस्सी ने हनी सिंह के अश्लील कमेंट्स वाले वीडियो पर रिएक्ट किया है.
जसबीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें वो हनी सिंह के माता-पिता या भाई-बहन से अपील कर रहे हैं कि वो रैपर को समझाएं ताकि उनकी बातों से हमारा यूथ खराब ना हो और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की बदनामी ना हो. जसबीर ने पंजाबी में कहा कि पंजाबी संगीत की पहचान संस्कृति, शालीनता और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ी है और किसी भी तरह की अभद्र भाषा इसकी आत्मा को ठेस पहुंचाती है.
(वीडियो: इंस्टाग्राम @jassijasbir)
अगर हनी की कोई बहन, माता-पिता या चाचा-चाची हैं, तो उन्हें समझाना चाहिए कि इस तरह की टिप्पणियां समाज के लिए अच्छी मिसाल नहीं हैं. जस्सी ने ये भी कहा कि आर्टिस्ट्स को अपनी पॉपुलैरिटी की जिम्मेदारी समझनी चाहिए और समाज को सही संदेश देना चाहिए. ये पहला मौका नहीं जब हनी सिंह को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हो.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











