
कैसी है पाकिस्तान की मेट्रो? Delhi Metro से कितनी अलग, इंफ्लूएंसर ने बताया पूरा हाल
AajTak
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. खासतौर पर पाकिस्तान के कई शहर को लेकर लोगों की दिलचस्पी बनी रहती है. इसी बीच मशहूर ट्रैवलर और इंफ्लूएंसर केन ने पाकिस्तान टूर के दौरान लाहौर मेट्रो का अनुभव लिया और अपना वीडियो शेयर किया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है.
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. खासतौर पर पाकिस्तान के कई शहर को लेकर लोगों की दिलचस्पी बनी रहती है. इसी बीच मशहूर ट्रैवलर और इंफ्लूएंसर केन ने पाकिस्तान टूर के दौरान लाहौर मेट्रो का अनुभव लिया और अपना वीडियो शेयर किया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है.
पहली बार लाहौर मेट्रो का सफर! केन लाहौर पहुंचे और वहां के GPO स्टेशन से मेट्रो का सफर किया. उन्होंने दिल्ली मेट्रो की तरह टोकन लिया और मेट्रो के अंदर जाने से पहले पूरे एक्सपीरियंस को रिकॉर्ड किया. उनके मुताबिक, लाहौर मेट्रो का कुछ हिस्सा एलीवेटेड (ऊपर) और कुछ हिस्सा अंडरग्राउंड है, ठीक वैसे ही जैसे दिल्ली में देखने को मिलता है.
लोगों से बातचीत, किराया और सुविधाएं केन ने वीडियो में बताया कि लाहौर मेट्रो में सफर करना बेहद आसान है, यहां तक कि एक विदेशी यात्री के लिए भी! सफर के दौरान कुछ लोग उनसे बातचीत करने लगे और उन्होंने बताया कि मेट्रो का किराया सिर्फ 25 पाकिस्तानी रुपये है.उन्होंने आगे कहा कि मुझे GPO स्टेशन जाना था, सफर सिर्फ 5 मिनट का था. मेट्रो के अंदर का माहौल भी ठीक था.
देखें वीडियोॉ
क्या दिल्ली मेट्रो से अलग है लाहौर मेट्रो? वीडियो में दिखाया गया कि लाहौर मेट्रो के कुछ कोच महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, बिल्कुल दिल्ली मेट्रो की तरह. इसके अलावा, स्टेशनों और टोकन सिस्टम में भी काफी समानताएं दिखीं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











