
कैसा होगा फ्यूचर स्मार्टफोन? होलोग्राफिक डिस्प्ले या फिर इलेक्ट्रॉनिक टैटूज, किस टेक्नोलॉजी को यूज करेंगे लोग
AajTak
Future Smartphone Concept: क्या आपने Iron Man और Star Wars जैसी मूवीज देखी हैं? इनमें आपने होलोग्राफिक डिस्प्ले का कॉन्सेप्ट देखा होगा. इसी तरह की टेक्नोलॉजी हमें फ्यूचर में अपने फोन्स में भी देखने को मिल सकती है. फोन से स्मार्टफोन तक का सफर तय चुके ये डिवाइसेस भविष्य में कैसे होंगे? आइए जानते हैं फ्यूचर फोन्स में हमें कौन-कौन से टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है.
स्मार्टफोन के इतिहास पर नजर डालेंगे, तो आपको बहुत ज्यादा पुराना डेटा नहीं मिलेगा. महज दो दशक के सफर में ये टेक्नोलॉजी जिस स्पीड के विकसित हुई है. इसका भविष्य कैसा होगा इसकी कल्पना मात्र उत्साह भर देती है. फुल टच स्क्रीन, फिर पंच होल, अंडर डिस्प्ले कैमरा और स्पीकर, फोल्डिंग स्मार्टफोन के आगे अब क्या नया देखने को मिलेगा.
टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स तरह-तरह कयास लगाते रहते हैं. इन्हीं कयासों से तो हमारे फ्यूचर फोन का कॉन्सेप्ट निकलकर आएगा. स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर्र कई तरह के पेटेंट फाइल करते रहते हैं. हम बिना पोर्ट और बटन वाले एक फोन का कॉन्सेप्ट पहले ही देख चुके हैं.
इसके अलावा डिस्प्ले, प्रोसेसर, AI और दूसरी टेक्नोलॉजी पर भी कंपनियां काफी ज्यादा काम कर रही हैं. इनमें हमें फ्यूचर फोन्स की झलक देखने को मिलती है. आइए जानते हैं फ्यूचर में कैसे स्मार्टफोन्स देखने को मिल सकते हैं.
कभी साईफाई फिल्मों का हिस्सा रहा होलोग्राफिक डिस्प्ले भविष्य में वीडियो कॉन्फ्रेंस का नया मीडियम होगा. इस फीचर को आपने स्टार वॉर्स, ब्लेड रनर 2049, आई, रोबोट और आयरन मैन जैसी फिल्मों में देखा होगा.
साल 2030 तक स्मार्टफोन में होलोग्राफिक डिस्प्ले का फीचर मिल सकता है. इस फीचर की मदद से 3D इमेज या वीडियो को रेंडर किया जा सकेगा. इसके लिए आपको किसी एक्स्ट्रा गैजेट की जरूरत नहीं होगी.
जिस तरह से टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है, फ्यूचर के फोन्स में हमें कोई पोर्ट ही नहीं मिलेगा. हम अंडर डिस्प्ले कैमरा, अंडर डिस्प्ले स्पीकर और वायरलेस चार्जिंग देख चुके हैं. ऐसा एक फोन मार्केट में आ भी चुका है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









