
'केरल को तबाही की मानसिकता का शिकार होते देखना दुखद...', एर्नाकुलम धमाके पर बोले थरूर
AajTak
Ernakulam Blast Kerala: केरल के एर्नाकुलम स्थित कन्वेंशन सेंटर में तीन जोरदार धमाके हुए हैं. इन धमाकों में एक की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं. केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अपने राज्य को हत्या और विनाश की मानसिकता का शिकार होते देखना दुखद है.
Ernakulam Blast Kerala: केरल के एर्नाकुलम जिले के कलामासेरी में रविवार सुबह एक कन्वेंशन सेंटर में तीन जोरदार धमाके हुए. इन धमाकों में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 36 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटनास्थल से कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें कन्वेंशन सेंटर के अंदर आग की लपटें नजर आ रही हैं तो वहीं बाहर में एंबुलेंस और बड़ी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं.
गृह मंत्री शाह ने की सीएम से बात
सीएम पिनाराई विजयन ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 'यहोवा साक्षी' सम्मेलन के ये धमाके हुए. मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता, फॉरेंसिक टीम और एनआईए की टीम पहुंच गई हैं. इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने केरल CM से केरल धमाके के मुद्दे पर बात की हैं. एनएसजी की NBDS टीम भी केरल जाएगी.
शशि थरूर ने की निंदा केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस धमाके की घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, 'केरल में एक धार्मिक सभा पर बम हमले की खबर से हैरान और निराश हूं.मैं इसकी घोर निंदा करता हूं और त्वरित पुलिस कार्रवाई की मांग करता हूं. लेकिन यह पर्याप्त नहीं है. अपने राज्य को हत्या और विनाश की मानसिकता का शिकार होते देखना दुखद है. मैं सभी धार्मिक नेताओं से इस तरह की बर्बरता की निंदा करने और अपने अनुयायियों को यह सिखाने के लिए एकजुट होने का आग्रह करता हूं कि हिंसा से कुछ हासिल नहीं होता है.'
सीएम का बयान
सीएम ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, 'यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हम घटना के संबंध में विवरण एकत्र कर रहे हैं. एर्नाकुलम में सभी शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं. डीजीपी घटनास्थल पर जा रहे हैं. हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. मैंने डीजीपी से बात की है. हमें जांच के बाद और जानकारी हासिल करनी होगी. फिलहाल, एक की मौत हो गई है और दो लोगों की हालत थोड़ा गंभीर है. कुछ अस्पताल में भर्ती हैं. मैं विवरण प्राप्त करने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा.'

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







