
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब अमेरिका ने उठाया कांग्रेस के फ्रीज बैंक खातों का मुद्दा
AajTak
अमेरिका ने अब कांग्रेस के फ्रीज बैंक अकाउंट के मामले को लेकर बयान दिया है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि अमेरिका हर मुद्दे के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करता है.
भारत की कड़ी आपत्ति के बाद भी अमेरिका ने एक बार फिर भारत के आंतरिक मामले को लेकर टिप्पणी की है. पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को और अब अमेरिका ने कांग्रेस पार्टी के फ्रीज बैंक अकाउंट को लेकर अपनी राय व्यक्त की है.
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि अमेरिका हर मुद्दे के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करता है. उन्होंने कहा,'वह किसी निजी राजनयिक बातचीत के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन निश्चित रूप से वह निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं. उन्होंने एजेंसी से बातचीत में कहा कि किसी को इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए.
केजरीवाल के मामले में भी दिया था बयान
बता दें कि इससे पहले अमेरिका सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले में भी बयानबाजी कर चुका है. अमेरिका की टिप्पणी के बाद भारत ने इस मुद्दे को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया था. विदेश मंत्रालय (एमईए) के अधिकारियों ने दिल्ली में साउथ ब्लॉक में अपने कार्यालय में अमेरिकी मिशन के कार्यवाहक उप प्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब किया था. यह बैठक करीब 30 मिनट तक चली थी.
भारत की तरफ से जताई गई थी कड़ी आपत्ति
रिपोर्ट में बताया गया था कि अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया था. इसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











