
किसी का निजी विचार सरकार का बयान नहीं... नूपुर के विवादित बोल पर सवाल करने वाले सभी देशों को दिया जवाब: MEA
AajTak
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि पैगंबर विवाद पर कुवैत, कतर, सऊदी अरब या फिर जिन गुटों ने आपत्ति जताई थी. उन्हें भारत की ओर से जवाब दे दिया गया है.
पैगंबर विवाद पर आज विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिन देशों ने इस प्रतिक्रिया दी है उन्हें जवाब दे दिया गया है. एमईए के प्रवक्ता ने अरिंदम बागची ने बताया कि हमने पहले ही सभी देशों से अपने विचार स्पष्ट कर दिए हैं.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि पैगंबर विवाद पर कुवैत, कतर, सऊदी अरब या फिर जिन गुटों ने आपत्ति जताई थी. उन्हें भारत की ओर से जवाब दे दिया गया है. हमने बहुत ही स्पष्ट कर दिया है कि सरकार किसी भी बहस के दौरान या सोशल मीडिया पर किए गए किसी भी विचार का समर्थन नहीं करती है.
भारत ने जारी किया ऑफिशियल स्टेटमेंट
इन देशों को भारत की ओर से ऑफिशियल बयान दे दिया गया है. ये बयान हमारे नहीं हैं ये किसी के निजी विचार हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि हमारे दूतावास पहले से ही अपने वार्ताकारों के संपर्क में हैं ताकि हम अपने विचारों को व्यक्त कर सकें. ईरान के साथ द्विपक्षीय बैठक में इस मुद्दे पर कोई विशेष चर्चा नहीं हुई है. एनएसए के साथ बैठक के बाद उन्होंने जो रिलीज पोस्ट की, उसे वे पहले ही हटा चुके हैं. कतर में हमारे दूतावास ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करा दिया है. हमने अपना दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट कर दिया है, कि वे बयान का ट्वीट सरकार के दृष्टिकोण को नहीं दर्शाते हैं. हमें यकीन नहीं है कि किसी भी देश में भारतीय सामानों का बायकॉट किया जाएगा.
OIC ने यूएन से की थी कार्रवाई की मांग
बता दें कि इस्लामिक सहयोग संगठन ने भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया था. संगठन ने कहा है कि पार्टी ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. OIC ने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार परिषद से भी कार्रवाई की अपील की है. वहीं, सऊदी अरब ने नूपुर के खिलाफ कार्रवाई का स्वागत किया है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








