
किसान आंदोलन के बहाने मोदी हटाओ मुहिम भी? ये 5 उदाहरण संघर्ष को राजनीति की तरफ खींचते हैं
AajTak
जिस तरह किसान नेताओं के विडियो सामने आ रहे हैं उससे यह बात क्लीयर होती जा रही है कि इस बार किसान आंदोलन का मुख्य उद्दैश्य एमएसपी पर गारंटी नहीं है. मूवमेंट का असली इरादा मोदी सरकार को हटाने का ही है.
किसान आंदोलन करने वाले संगठन हमेशा से खुद को राजनीति से अलग करते रहे हैं. लेकिन राजनीतिक संगठनों के साथ इन संगठनों का इस तरह का ताना-बाना जुड़ा हुआ है कि चाहकर भी ये लोग अराजनीतिक नहीं हो पाते हैं. वैसे भी जनता से जुड़े मुद्दों पर राजनीति न हो ये कैसे हो सकता है? शायद यही कारण है कि किसान आंदोलन पूरी तरह राजनीति का केंद्र बन जाता है. और जब किसान नेता खुलकर सरकार बदलने की बात करने लगते हैं तो इसे किस तरह राजनीति से अलग माना जा सकता है. इसी लिए कहा जा रहा है कि किसान आंदोलन तो बहाना है-असली काम तो मोदी सरकार को हटाना है. लोगों में चर्चा इस बात को लेकर है कि आखिर बिना राजनीतिक दलों के सपोर्ट के इतना बड़ा आंदोलन इतनी जल्दी कैसे खड़ा हो सकता है. 2020 में तीन कृषि कानूनों को लेकर पंजाब के 34 किसान संगठन विरोध कर रहे थे,जबकि यह आंदोलन में मात्र कुछ किसान संगठनों द्वारा ही किया जा रहा है. तो क्या यह सही है कि इस बार का आंदोलन किसी खास मकसद से हो रहा है. आइये उन कारणों की चर्चा करते हैं जिससे ऐसा लगने लगा है कि किसान आंदोलन में किसानों की चिंता कम है , ज्यादा चिंता इस बात को लेकर है कि किस तरह मोदी सरकार को हटाया जाए.
1-जगजीत सिंह डल्लेवाल का वायरल विडियो
भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल इस बार किसान आंदोलन के सबसे प्रमुख चेहरे हैं. जिस तरह पिछली बार गुरुनाम सिंह चढ़ूनी और राकेश टिकैत थे इस बार डल्लेवाल हैं. उनके मुंह से किसान आंदोलन की सच्चाई निकल गई है . डल्लेवाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि राम मंदिर बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ग्राफ बहुत बढ़ गया था, उसे नीचे लाना है.
वीडियो में डल्लेवाल कहते सुनाई पड़ रहे हैं, ‘मैं गांव में बात करता था, मौका बहुत थोड़ा है और मोदी का ग्राफ बहुत ऊंचा, क्या थोड़े दिनों में हम ग्राफ नीचे ला सकते हैं’ . सबसे बड़ी बात है कि डल्लेवाल इस विडियो क्लिप को न तो गलत बताया और न ही सही. उनका कहना केवल इतना है कि, यह मेरा अधिकारिक बयान नहीं है. डल्लेवाल के वीडियो आने के बाद किसान आंदोलन पर सवाल उठना स्वभाविक है. क्योंकि आम किसान तो बहुत कुछ बोलते रहते हैं . कोई पीएम को गाली देता है तो कोई खुलेआम खालिस्तान की बात करता है पर वही बात जब जिम्मेदार लोग बोलने लगते हैं तो वह नजीर बन जाता है. डल्लेवाल की बात से साफ संकेत मिलते हैं कि किसान आंदोलन का उद्देश्य लोक सभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने से पहले मोदी के खिलाफ माहौल बनाने की है.
2-एक और किसान नेता तेजवीर सिंह का विडियो में भी वही बात
आंदोलन में शामिल पंजाब के किसान नेता तेजवीर सिंह का एक विडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो किसान आंदोलन के जरिए देश की सरकार बदलने की बात कर रहे हैं. इतना ही नहीं वो किसान आंदोलन को विपक्ष की लड़ाई लड़ने वाला भी बता रहे हैं. मतलब साफ है कि कहीं न कहीं किसान नेताओं को एक बात समझाई गई है कि ये लड़ाई किसानों के अधिकारों और एमएसपी की गारंटी के लिए नहीं है बल्कि इन मुद्दों के नाम पर सरकार को ही बदलना है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







