
'किसने कहा कि आरक्षण सिर्फ मुसलमानों के लिए है', 4% टेंडर कोटा विवाद पर डीके शिवकुमार की सफाई
AajTak
भाजपा के आरोपों पर जवाब देते हुए शिवकुमार ने कहा कि यह आरक्षण सिर्फ 2 करोड़ रुपये तक के सरकारी प्रोजेक्ट्स पर लागू होगा. बड़े प्रोजेक्ट्स इस कोटे के तहत नहीं आएंगे. उन्होंने कहा कि हम किसी के अधिकार नहीं छीन रहे, बल्कि दूसरों के लिए भी आजीविका सुनिश्चित कर रहे हैं.
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के टेंडर में 4 फीसदी आरक्षण सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लिए नहीं, बल्कि सभी अल्पसंख्यकों के लिए है. उनकी यह सफाई भाजपा द्वारा कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने के आरोपों के बाद आई. दरअसल, राज्य सरकार ने कर्नाटक ट्रांसपेरेंसी इन पब्लिक प्रोक्योरमेंट (KTPP) अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया.
'कौन कहता है कि यह केवल मुस्लिमों के लिए है?'
शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किसने कहा कि 4% आरक्षण केवल मुसलमानों के लिए है? सरकार ने इसे अल्पसंख्यकों और पिछड़े समुदायों को देने का फैसला किया है. अल्पसंख्यकों में ईसाई, जैन, पारसी और सिख शामिल हैं, उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए भी ठेका आरक्षण लागू किया है.
2 करोड़ रुपये तक के प्रोजेक्ट में लागू होगा आरक्षण भाजपा के आरोपों पर जवाब देते हुए शिवकुमार ने कहा कि यह आरक्षण सिर्फ 2 करोड़ रुपये तक के सरकारी प्रोजेक्ट्स पर लागू होगा. बड़े प्रोजेक्ट्स इस कोटे के तहत नहीं आएंगे. उन्होंने कहा कि हम किसी के अधिकार नहीं छीन रहे, बल्कि दूसरों के लिए भी आजीविका सुनिश्चित कर रहे हैं.
भाजपा ने बताया 'संविधान विरोधी'
इस फैसले पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम इस फैसले का विरोध करते हैं... धर्म के आधार पर आरक्षण भारतीय संविधान में स्वीकार्य नहीं है, सरकारी टेंडर में इस तरह का आरक्षण पूरी तरह असंवैधानिक है. भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार सत्ता और सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है. यह वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा देने और हमारी अर्थव्यवस्था को राजनीतिक अवसरवाद का मैदान बनाने की कोशिश है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










