
कार पार्किंग में 6 लड़कियां… बाल घसीटे, ऐसी लातें चलाई कि WWE रेसलिंग भी हुई फेल! VIDEO वायरल
AajTak
वीडियो में देखा जा सकता है कि झगड़ा कर रही कोई भी लड़की खुद के नियंत्रण में नहीं है. लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर @VideosIrish नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कुछ लड़कियों को बुरी तरह मारपीट करते देखा जा रहा है. इसमें कम से कम छह लड़कियां एक दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं. लड़ाई कार पार्किंग में हो रही थी. आसपास मौजूद लोगों ने इन्हें शांत कराने की कोशिश भी की, मगर कोई सुनने को तैयार नहीं थी. ऐसा लगा मानो सभी ने अपना आपा खो दिया है. कोई भी लड़की खुद के नियंत्रण में नहीं थी. लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @VideosIrish नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
वीडियो के शुरुआत में दो महिलाओं को झगड़ा करते देखा जा सकता है. वो एक दूसरे के ऊपर चढ़ जाती हैं. वो बाल पकड़कर खींचती हैं. खूब उठा पटक भी करती हैं. तभी वहां मौजूद दूसरी लड़कियां भी लड़ना शुरू कर देती हैं. जबकि आसपास बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहते हैं.
पीछे खड़े लोगों में से कुछ को उछलते हुए और लड़कियों को चीयर करते हुए देखा जा सकता है. वो अपने फोन में घटना की रिकॉर्डिंग भी कर रहे थे. जिससे प्रतीत होता है कि इन्होंने खुद इस लड़ाई का आयोजन किया था. हालांकि अभी ये बात स्पष्ट नहीं हो पाई है.
इसके बाद यहां से गुजर रहा एक शख्स इन्हें झगड़ा करने से रोकता है. उसके आते ही भीड़ तितर बितर हो जाती है. उसमें खडे़ लोग भागना शुरू कर देते हैं. वो जमीन पर लड़ रही दो लड़कियों को अलग करने की कोशिश करता है. थोड़ी ही दूरी पर चार लड़कियां भी इसी तरह लड़ रही होती हैं. फिर एक महिला आती है और चारों लड़कियों से लड़ाई रोकने को बोलती है.
इसका एक और वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसमें शख्स जमीन पर लड़ रही दोनों लड़कियों को अलग करने में सफल रहता है. वीडियो कहां का है, ये अभी साफ नहीं है. लेकिन लोगों को अंग्रेजी में बात करते सुना जा सकता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









