
कार एक्सीडेंट में टूट गई हड्डी, लेकिन जुड़ गए दिल, वायरल हुई अनोखी लव स्टोरी
AajTak
कहते हैं, सच्चा प्यार किस्मत से मिलता है. लेकिन इस बात पर भी यकीन करना जरूरी है कि यह प्यार आपको कहीं भी मिल सकता है. जरूरी नहीं कि यह किसी हसीन वादी या खूबसूरत जगह पर ही मिले. कई बार प्यार किसी हादसे की जगह भी मिल सकता है, यह कहानी भले ही फिल्मी लगे, लेकिन चीन के एक कपल के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. अब उनकी लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
कहते हैं, सच्चा प्यार किस्मत से मिलता है. लेकिन इस बात पर भी यकीन करना जरूरी है कि यह प्यार आपको कहीं भी मिल सकता है. जरूरी नहीं कि यह किसी हसीन वादी या खूबसूरत जगह पर ही मिले. कई बार प्यार किसी हादसे की जगह भी मिल सकता है, यह कहानी भले ही फिल्मी लगे, लेकिन चीन के एक कपल के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. अब उनकी लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
चीन के हुनान प्रांत में रहने वाले 36 साल की ली और 23 साल महिला की लव स्टोरी एक कार एक्सीडेंट से शुरू हुई और अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं.
कैसे हुआ ये अनोखा प्यार?
दिसंबर 2023 में ली तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे. इसी दौरान उनकी कार से एक महिला, जो इलेक्ट्रिक साइकिल पर सवार थी, टकरा गई. हादसे में महिला का कॉलरबोन फ्रैक्चर हो गया, लेकिन जब ली ने माफी मांगी, तो उसने मुस्कुराते हुए कहा कोई बात नहीं.
साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट के मुताबिक, ली को उस महिला की रहमदिली ने काफी प्रभावित किया. उसके माता-पिता ने भी ली को हादसे का जिम्मेदार नहीं ठहराया और न ही कोई मुआवजा मांगा. इसके बदले में ली ने अस्पताल में हर दिन उसकी देखभाल की. इस दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई. महिला ने तीन हफ्ते बाद अपने प्यार का इजहार कर दिया.
पहले किया इनकार, फिर बन गया रिश्ता ली ने शुरू में उम्र के अंतर का हवाला देकर इस रिश्ते को आगे बढ़ाने से मना कर दिया. लेकिन बाद में जब महिला ने कहा कि तुम्हारा कर्ज चुकाने के लिए कम से कम एक मूवी डेट तो बनती है, तो ली मान गए. सितंबर 2024 में महिला प्रेग्नेंट हो गई और फरवरी 2025 में दोनों ने शादी कर ली.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









