
काम के बदले हुई कॉम्प्रोमाइज की डिमांड, एक्ट्रेस का धनुष के मैनेजर पर आरोप, बोली- किस तरह का...
AajTak
मान्या ने बताया कि श्रेयस ने उन्हें एक फिल्म के लिए बार-बार अप्रोच किया और कॉम्प्रोमाइज की बात कही, जबकि उन्होंने साफ मना किया. मान्या का कहना है कि यह पैटर्न खत्म होना चाहिए और कलाकारों को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए.
धनुष का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. लेकिन इस बार उनकी खुद की वजह से नहीं बल्कि उनके मैनेजर श्रेयस की वजह से. तमिल टीवी एक्ट्रेस मान्या आनंद ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में धनुष के मैनेजर श्रीयस पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि श्रीयस ने उन्हें एक नई फिल्म के बारे में कॉन्टैक्ट किया था और कॉम्प्रोमाइज की बात कही थी.
मान्या का सनसनीखेज दावा
मान्या का आरोप यूजर्स के लिए किसी शॉक से कम नहीं है. एक्ट्रेस ने दावा किया है कि श्रेयस ने उनके मना करने के बावजूद बार-बार उन्हें अप्रोच किया, और स्क्रिप्ट तक भेजी. लेकिन वो अपने फैसले पर डटी रहीं.
सिनेउलेगम से बातचीत में मान्या ने याद किया कि श्रेयस ने उनसे पूछा था-“कमिटमेंट (एडजस्टमेंट) है.” इस पर जब मान्या ने पूछा कि “किस तरह का कमिटमेंट? मुझे कमिटमेंट क्यों देना चाहिए?” मान्या ने कहा कि उन्होंने साफ-साफ ऐसी किसी भी शर्त को मानने से इनकार कर दिया.
मना करने के बावजूद की वही बात
एक्ट्रेस ने आगे दावा किया कि उनके मना करने के बाद भी श्रेयस ने उनसे कहा- “आप नहीं मानेंगी, चाहे धनुष सर ही क्यों न हों?” मान्या के अनुसार, श्रेयस ने उन्हें कई बार कॉल किया और धनुष की प्रोडक्शन कंपनी Wunderbar Films का लोकेशन भी भेजा. उनके इनकार करने के बावजूद उन्होंने स्क्रिप्ट भेज दी.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











