
काबुल एयरपोर्ट पर हमले का मास्टरमाइंड ढेर, सुसाइड अटैक में 13 US सैनिकों समेत 180 लोगों की गई थी जान
AajTak
राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के बाद तालिबान ने अगस्त 2021 में काबुल पर कब्जा कर लिया था. इसके बाद अफगानिस्तान से बड़ी संख्या में पलायन शुरू हो गया था. तभी काबुल एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला हुआ था. इसमें 13 अमेरिकी सैनिकों और 169 अफगानियों की मौत हो गई थी.
तालिबान ने IS आतंकी और काबुल एयरपोर्ट पर हमले के मास्टरमाइंड को मार गिराया. काबुल एयरपोर्ट पर अगस्त 2021 में आत्मघाती हमला हुआ था, इसमें 13 अमेरिकी सैनिक और 169 अफगानिस्तानी नागरिक मारे गए थे. अमेरिकी अधिकारियों ने IS आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है.
राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के बाद तालिबान ने अगस्त 2021 में काबुल पर कब्जा कर लिया था. इसके बाद अफगानिस्तान में अफरा तफरी मच गई थी. अफगानिस्तान में मौजूद अन्य देशों के लोग बाहर निकलना चाहते थे. ऐसे में एयरपोर्ट पर भारी संख्या में लोग जमा हुए थे और काबुल में मौजूद अमेरिकी सैनिक अफगानों को देश छोड़ने में मदद कर रहे थे. तभी यह आत्मघाती हमला हुआ था.
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने काबुल एयरपोर्ट पर हमले का जिक्र करते हुए बताया कि वह ISIS-K का प्रमुख अधिकारी था. वह एयरपोर्ट पर हमले की साजिश रचने में सीधे तौर पर शामिल था. लेकिन अब वह साजिश रचने और हमला करने में सक्षम नहीं है. हालांकि, किर्बी ने ISIS-K के आतंकी का नाम नहीं बताया. ISIS खुरासान तालिबान को दुश्मन मानता है. अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से खुरासान लगातार आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा है. ISIS खुरासान, ISIS का ही हिस्सा है, जिसे अफगानिस्तान-पाकिस्तान के आतंकवादी चलाते हैं. इसका मुख्यालय अफगानिस्तान के ही नांगरहार राज्य में है, जो पाकिस्तान के बेहद नजदीक है. तालिबानी कमांडर मुल्ला उमर की मौत के बाद तालिबान के बहुत से खूंखार आतंकवादी ISIS खुरासान में शामिल हो गए. इस तरह ये तालिबान से ही निकला ग्रुप कहा जा सकता है.
तालिबान और ISIS-K एक दूसरे के दुश्मन हैं. तालिबान का प्रभाव अफगानिस्तान में है. वहीं ISIS-K भी अफगानिस्तान से फैलकर बगदादी के खुरासान स्टेट के सपने को पूरा करना चाहता है. ISIS-K तालिबान की तरह किसी राजनीतिक एजेंडा में यकीन नहीं रखता. उसका मानना है कि तालिबान जो कर रहा है काफी नहीं है, इसलिए वो तालिबान से भी ज्यादा कट्टर और खूंखार है.
यही कारण है कि अफगानिस्तान में उसने अपने प्रभाव वाले इलाकों में बहुत ही कड़ाई से शरिया कानून लागू कर रखा है. जो भी शरिया कानून को मानने से इनकार करता है, या फिर उसकी नजर में उसका उल्लंघन करता है तो ISIS-K उसे बहुत ही क्रूर सजा देता है. यही बात ISIS-K को तालिबान से भी ज्यादा खतरनाक आतंकवादी संगठन बनाता है. उसका मकसद सारी दुनिया में इस्लाम का राज कायम करना है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









