
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर सस्पेंस, मणिपुर सरकार ने नहीं दी रैली की इजाजत
AajTak
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शुरू होने से पहले ही ब्रेक लगाता हुए नजर आ रहा है, क्योंकि मणिपुर सरकार ने अभी तक कांग्रेस को कार्यक्रम के लिए ग्राउंड की मंजूरी नहीं दी है.
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर संकट के बादल मंडराते हुए दिख रहे हैं. 14 जनवरी को मणिपुर के जिस ग्राउंड से ये यात्रा शुरू होनी है, उसके लिए मणिपुर सरकार ने मंजूरी नहीं दी है. अब इस मामले में कांग्रेसी सांसद केसी वेणुगोपाल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक प्रयास नहीं है और यात्रा का राजनीतिकरण न करें.
दरअसल, एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल सोमवार को इंफाल पहुंचे हैं, जहां से वो एआईसीसी मणिपुर प्रभारी गिरीश चोदनकर के नेतृत्व में एक टीम, एमपीसीसी अध्यक्ष के मेघचंद्र, सीएलपी नेता ओ इबोबी, सीडब्ल्यूसी सदस्य गैखांगम और अन्य नेताओं के साथ मैदान की उपयुक्तता का आकलन करने के लिए हप्ता कांगजीबुंग का दौरा करने पहुंचे थे.
'यात्रा का न करें राजनीतिकरण' केसी वेणुगोपाल ने मणिपुर सरकार द्वारा ग्राउंड की मंजूरी न देने के संबंध में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली नहीं है और उनको इस यात्रा का राजनीतिकरण करना चाहिए. हम इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर का भविष्य सुनिश्चित करने के लिए कर रहे हैं. यात्रा का मुख्य उद्देश्य पिछले आठ महीनों से अशांत मणिपुर के लोगों के घावों को भरना और नफरत के खिलाफ प्रेम का संदेश फैलाना है.
न्याय के हकदार हैं मणिपुर के लोग: वेगुगोपाल वेणुगोपाल ने मणिपुर की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मणिपुर से मुंबई तक 6,500 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ऐतिहासिक यात्रा युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के लिए न्याय मांगती है. मणिपुर के लोग न्याय के हकदार हैं, क्योंकि देश के बाकी हिस्से मणिपुर की स्थिति देखकर दुखी हैं और मणिपुर के लोगों को न्याय की जरूरत है.
यात्रा की तैयारियों में लगेगा वक्त
ग्राउंड की मंजूरी न मिलने के बावजूद पहले गिरीश चोडनकर और एमपीसीसी टीम ने अपने सचिवालय में मुख्य सचिव से मुलाकात की, जिन्होंने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के बाद शाम तक ग्राउंड की अनुमति पर एक रिपोर्ट देने का वादा भी किया. इस संबंध में गिरीश चोदनकर ने शांति बहाल करने के लिए यात्रा के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री से दलगत राजनीति पर मणिपुर की शांति को प्राथमिकता देने का आग्रह किया. उन्होंने आगे कहा कि मैदान में यात्रा की तैयारी में समय लगेगा. इसलिए उम्मीद है कि सरकार आज ही अनुमति दे देगी.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








