
'कहीं मेरा हाल भी...', सऊदी क्राउन प्रिंस सलमान की जान को खतरा!
AajTak
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपनी हत्या की आशंका जताई है. अमेरिका स्थित न्यूज आउटलेट ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि एमबीएस ने अमेरिकी सांसदों के साथ एक बैठक में कहा कि अगर सऊदी इजरायल के साथ सामान्यीकरण समझौता करता है, जिसमें फिलिस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने की बात शामिल नहीं होगी, तो उनकी हत्या की जा सकती है.
सऊदी अरब के वास्तविक शासक क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस) की जान को खतरा है. एमबीएस ने अमेरिकी कांग्रेस के सांसदों को बताया है कि अगर सऊदी इजरायल के साथ सामान्यीकरण समझौता करता है, जिसमें फिलिस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने की बात शामिल नहीं होगी, तो उनकी हत्या की जा सकती है.
अमेरिका स्थित समाचार आउटलेट Politico की एक रिपोर्ट में एमबीएस को लेकर यह दावा किया गया है.
पोलिटिको ने अपनी रिपोर्ट में एक पूर्व अमेरिकी अधिकारी के हवाले से लिखा है कि सऊदी क्राउन प्रिंस ने अमेरिकी कांग्रेस से अपनी जान के खतरे की चर्चा करते हुए मांग की कि समझौते में भविष्य के फिलिस्तीनी राष्ट्र के लिए एक स्पष्ट रास्ता होना चाहिए.
'मेरा हाल भी मिस्र के नेता जैसा न हो जाए...'
रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिकी सांसदों के साथ बैठक में एमबीएस ने मिस्र के पूर्व नेता अनवर सादात का जिक्र कर कहा कि कहीं मेरा हाल भी उनके जैसा न हो जाए. इजरायल के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर करने के बाद 1981 में अनवर सादात की चरमपंथियों ने हत्या कर दी थी.
मामले से परिचित एक सूत्र ने पोलिटिको को बताया कि एमबीएस ने समझौते में फिलिस्तीनी राष्ट्र की बात करते हुए कहा, 'सऊदी के लोग इसकी बहुत परवाह करते हैं और पूरा मध्य-पूर्व ही इस बात को लेकर बेहद गंभीर है. और अगर मैं इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दूंगा तो इस्लाम के पवित्र स्थलों के रक्षक के रूप में मेरा कार्यकाल सुरक्षित नहीं होगा.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











