
कहीं आपका लाल मिर्च पाउडर नकली तो नहीं? कुछ सेकेंड में ऐसे करें पहचान
Zee News
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अपने असली और नकली लाल मिर्च पाउडर की पहचान करने के लिए 45 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है जिससे आप बहुत ही आसानी से इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपका लाल मिर्च पाउडर असली है या नकली.
नई दिल्ली: लाल मिर्च खाने को स्पाइसी तो बनाती ही है साथ ही ये उसकी रंगत भी निखारती है. भारतीय घरों में सूखी लाल मिर्च, तीखी लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च और न जाने कितनी तरह की लाल मिर्च होता है. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि लाल मिर्च भी नकली आती हैं. ये मिलावटी लाल मिर्च आपकी सेहत पर काफी बुरा असर डालती हैं. Two minutes - That's all it takes for this simple test to reveal, whether your Red Chilli Powder is adulterated with Brick Powder or Soap Stone.
पिसी हुई लाल मिर्च में ईटों का पाउडर, रेत या फिर सोप स्टोन पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है, जो कई खतरनाक बीमारियों को न्योता देता है. ऐसे में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कुछ परीक्षण करके एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिससे आसानी से आप असली और नकली लाल मिर्च में फर्क पता कर सकते हैं. — FSSAI (@fssaiindia)
