
कहीं अवैध खनन के विरोध पर बर्बरता, कहीं बुजुर्ग को पेशाब पीने को किया मजबूर...दलितों पर अत्याचार के तीन मामले
AajTak
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से दलितों पर अत्याचार के तीन शर्मनाक मामले सामने आए हैं. कहीं अवैध खनन का विरोध करने पर युवक को पीटा गया, तो कहीं बुजुर्ग को पेशाब चाटने को मजबूर किया गया. तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन सवाल अब भी कायम है कि क्या दलितों की सुरक्षा सिर्फ राजनीति का मुद्दा बनकर रह गई है.
देश में जाति आधारित अत्याचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं. मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दलितों पर तीन अलग-अलग मामलों में शर्मनाक अत्याचार हुए हैं, जिन्होंने समाज को झकझोर दिया है.
पहला मामला मध्य प्रदेश के कटनी जिले से सामने आया है. यहां दलित युवक राजकुमार चौधरी ने बताया कि उसने गांव में हो रहे अवैध खनन का विरोध किया था. इस पर सरपंच रामानुज पांडे, उसके बेटे पवन पांडे और भतीजे सतीश पांडे ने रास्ते में रोककर उसे पीटा और उसके मुंह पर पेशाब कर दिया. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दूसरा मामला मध्य प्रदेश के ही भिंड जिले का है. यहां ज्ञान सिंह जाटव नाम के दलित युवक ने आरोप लगाया कि उसने दबंगों की गाड़ी चलाने से मना किया तो सोनू बरुआ, आलोक शर्मा और छोटू ने उसे अगवा कर पीटा और पेशाब पिलाने की कोशिश की. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
दलितों पर शर्मनाक अत्याचार
तीसरा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है. यहां मंदिर में बैठे एक बीमार दलित बुजुर्ग से स्थानीय ज्वैलरी दुकानदार स्वामीकांत उर्फ पम्मू ने दुर्व्यवहार किया. आरोप है कि उसने बुजुर्ग को पेशाब चाटने के लिए मजबूर किया. घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
जाति आधारित अत्याचार की घटनाएं

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












