
कहानी कोटा कीः जहां बच्चे वो मशीन हैं जिसमें जरा सी डिफेक्ट दिखा नहीं कि माल वापस!
AajTak
जब हम दिल्ली लौटकर रिपोर्ट पर काम कर रहे थे, तभी कोटा से एक और खुदकुशी की खबर आती है. छात्र दो महीने पहले ही IIT की तैयारी के लिए यहां आया था. इसी साल मई-जून में 9 बच्चों ने सुसाइड कर लिया. अब जुलाई का महीना भी बेदाग नहीं रहा. देश को डॉक्टर-इंजीनियर देने वाले शहर में ऐसा क्या है, जो बच्चे यहां तक पहुंच जाते हैं. एक पड़ताल.
फाइव-स्टार होटल को पीछे छोड़ते हॉस्टल का लाउंज. लंबा-चौड़ा रिसेप्शन. बड़े-बड़े झूमर और बैठने के लिए आला दर्जे की टेबल-कुर्सियां. वहां के मालिक मुझे सारे बंदोबस्त दिखाते हैं. सीसीटीवी. बायोमैट्रिक. इमारत के हर कोने में मजबूत जालियों का घेरा. पूछने पर गर्व से कहते हैं- अजी, हमने पूरा खयाल रखा. बच्चे जान देना चाहें तो वहीं पकड़े जाएंगे.
ये कोटा है. यहां किराए पर कमरे ही नहीं, किराए पर ख्वाब भी मिलते हैं. डॉक्टर-इंजीनियर बनाने का ख्वाब. इन सपनों को पूरा करने का वादा लिए कोचिंग इंस्टीट्यूट चलते हैं. उनके साथ ही चलता है, एक पूरा कारोबार.
15-16 साल के बच्चे को कैसे जिंदा मशीन में बदल दिया जाए. सबकुछ बेरोक-टोक चलता रहता है, जब तक कोई मशीन धड़कना बंद नहीं कर देती.
बीते दो महीनों में 9 बच्चों ने खुदकुशी कर ली. कोई छत से कूदा. कोई पंखे से लटका. किसी ने सुसाइड नोट लिखा. कोई चुपचाप चला गया. कुछ दिन उसका कमरा बंद रहा. फिर धो-पोंछकर किसी नए बच्चे को दे दिया गया. हर कोई मिलकर मौत की गंध मिटाने में लगा हुआ है.
एक बड़े अधिकारी नाम छिपाने की शर्त पर कहते हैं- शहर बारूद के ढेर पर बसा है. एक चिंगारी और सारी चमक-दमक राख हो जाएगी. इमारतें डिब्बा बन जाएंगी. मुर्दा बचपन की कीमत पर जिंदा है ये शहर.
दिल्ली से करीब 5 सौ किलोमीटर दूर कोटा के लिए निकली तो थोड़ा-बहुत होमवर्क किया हुआ था. कुछ नंबर थे, जिनपर कॉल किया जाना था. कुछ लोग थे, जिनसे मिलना था. लेकिन रेलवे स्टेशन से बाहर आते ही होमवर्क धरा का धरा रह गया. अब अपनी कहानी का मैं खुद एक कैरेक्टर थी.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






