
कश्मीरी पंडितों की मदद करेगी MP सरकार, जानिए क्या बोले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
AajTak
जो कश्मीरी पंडित अपने मूल स्थान जम्मू-कश्मीर में वापस जाकर बसना चाहते हैं, मध्य प्रदेश सरकार (MP Govt) उनकी मदद करेगी. यह बात आज मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही. उन्होंने कहा कि जो कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandits) भाई-बहन जाना चाहते हैं, वे इस संबंध में गृह विभाग को सूचना दे सकते हैं.
मध्य प्रदेश (MP) के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने सोमवार को कहा कि अगर कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandits) अपने मूल स्थान जम्मू कश्मीर वापस जाना चाहते हैं तो प्रदेश सरकार विस्थापित कश्मीरी पंडितों की मदद करेगी. हालांकि, गृहमंत्री मिश्रा ने बात करते हुए इस बात का कोई डाटा साझा नहीं किया कि मध्य प्रदेश में कितने कश्मीरी पंडित रह रहे हैं.
एजेंसी के अनुसार, एक सवाल के जवाब में गृहमंत्री ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश में रहने वाले कश्मीरी पंडित भाइयों और बहनों से अनुरोध करता हूं कि अगर वे वापस लौटना चाहते हैं तो वे गृह विभाग को सूचित करें. हम उनकी वापसी सुनिश्चित करेंगे और व्यवस्था करेंगे. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा की टिप्पणी कि वह हिंदी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' नहीं देखेंगे, क्योंकि वह विस्थापित लोगों का दर्द जानते हैं, इसके सवाल पर मिश्रा ने कहा कि जो कश्मीर वापस जाना चाहते हैं, मैं तन्खा से ऐसे कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandits) की एक सूची देने करने का अनुरोध करूंगा.
मुख्यमंत्री शिवराज ने 'संग्रहालय' के लिए जमीन देने का किया था वादा पिछले हफ्ते MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में 'संग्रहालय' स्थापित करने के लिए 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को जमीन देने का वादा किया था, यह कहते हुए कि फिल्म विस्थापित कश्मीरी पंडित समुदाय के दर्द और पीड़ा को दिखाती है. हालांकि कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने ऐसे संग्रहालय का विरोध करते हुए कहा था कि वह भोपाल के सांप्रदायिक सौहार्द को खराब नहीं होने देंगे. अग्निहोत्री की फिल्म ने कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन को लेकर एक बहस छेड़ दी है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







