
कल से आपके Bills के ऑटो पेमेंट में आ सकती हैं दिक्कतें, ये है वजह
AajTak
कल से तमाम ओटीटी, बिल के ऑटो पेमेंट या ऑटो डेबिट में अड़चनें आ सकती हैं. इसकी वजह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लागू एक नया नियम है.
बैंकिंग ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में गुरुवार 1 अप्रैल से कई बदलाव हो रहे हैं. कल से तमाम ओटीटी सब्सक्रिप्शन चार्ज, बिलों के ऑटो पेमेंट या ऑटो डेबिट में अड़चनें आ सकती हैं. इसकी वजह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लागू एक नया नियम है. हालांकि, रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने के लिए ये व्यवस्था की है. लेकिन इससे मोबाइल, यूटिलिटी या अन्य यूटिलिटी बिल के लिए ऑटो पेमेंट, ओटीटी के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज, रेंटल सर्विस आदि के लिए आपके एकाउंट से हर महीने अपने आप पैसा कट जाने वाली व्यवस्था में शुरुआती दौर में अड़चन आ सकती है. दोहरी सुरक्षा परतMore Related News













