
कलियुग में हुआ त्रेतायुग जैसा स्वयंवर, धनुष तोड़ दूल्हे ने दुल्हन के गले में डाली वरमाला
AajTak
सतयुग में भगवान श्रीराम के स्वयंवर की कहानी तो जरूर सुनी होगी, लेकिन कलियुग में ऐसी ही एक घटना फिर दोहराई गई. बिहार के सारण जिले में रामायण काल की तरह स्वयंवर आयोजित किया गया.
सतयुग में भगवान श्रीराम के स्वयंवर की कहानी तो जरूर सुनी होगी, लेकिन कलियुग में ऐसी ही घटना फिर दोहराई गई. बिहार के सारण जिले में रामायण काल की तरह स्वयंवर आयोजित किया गया. इस दौरान दूल्हे ने धनुष तोड़कर दुल्हन के गले में वरमाला डाली. इस अनोखी शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सारण जिले के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर पूर्वी क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान सतयुग की तरह धनुष स्वयंवर का आयोजन किया गया. सतयुग में जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने धनुष तोड़ कर मां सीता संग विवाह किया था, ठीक उसी तरह से धनुष स्वयंवर का आयोजन कलियुग में देर रात सबलपुर पूर्वी में किया गया. इस आयोजन में फर्क सिर्फ इतना था कि सतयुग के उस स्वयंवर मे बड़े-बड़े योद्धा थे. राजा जनक की प्रतिज्ञा थी, परन्तु यहां वर पहले से तय था. शादी समारोह में दर्शकों की भारी भीड़ थी.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









