
करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने 17, 18 दिसंबर को सूरत, वाराणसी में होंगे PM मोदी
AajTak
पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने के लिए वाराणसी जाने से पहले रविवार को सूरत हवाई अड्डे और सूरत डायमंड बोर्स में नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए 17 और 18 दिसंबर को सूरत और वाराणसी का दौरा करेंगे. उनके ऑफिस से जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने के लिए वाराणसी जाने से पहले रविवार को सूरत हवाई अड्डे और सूरत डायमंड बोर्स में नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे.
जानकारी के मुताबिक रविवार शाम वह नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2023 का उद्घाटन करेंगे. अगले दिन वह एक सार्वजनिक समारोह में स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन करेंगे और 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में भी भाग लेंगे. प्रधानमंत्री का अपने संसदीय क्षेत्र में 19,150 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का भी कार्यक्रम है.
सूरत आने वालों को मिल सकेंगी बेहतर सुविधाएं
पीएमओ के बयान में कहा गया है कि नया एकीकृत टर्मिनल भवन पीक ऑवर्स के दौरान 1,200 घरेलू यात्रियों और 600 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है. इस टर्मिनल में पीक ऑवर क्षमता (Peak Hour Capacity) को 3,000 यात्रियों तक बढ़ाने की सुविधा है, साथ ही वार्षिक हैंडलिंग क्षमता 55 लाख यात्रियों तक बढ़ रही है. सूरत शहर के एंट्री गेट के रूप में, टर्मिनल भवन को इसकी स्थानीय संस्कृति और विरासत के साथ डिजाइन किया गया है.
हीरे और आभूषण का आधुनिक केंद्र होगा सूरत

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







